अमेरिकी NSA से मुलाकात के बाद पीएम मोदी बोले- 'टेक्नोलॉजी, डिफेंस और सुरक्षा पर हुई बातचीत
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात करने वाले हैं। दुनिया भर की निगाहें ट्रंप और मोदी की मुलाकात पर टिकी हुई है।
ट्रंप से मिलने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की। गुरुवार की रात वाल्ट्ज वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे जहां पर पीएम मोदी ठहरे हुए हैं। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई इस बैठक में खुफिया सहयोग को मजबूत करने और आतंकवाद से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस बैठक के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ सार्थक बैठक हुई।
पीएम मोदी ने इस मुलाकात के बाद लिखा वो हमेशा से भारत के अच्छे मित्र रहें हैं। उनसे हमारी रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों समेत अन्य मुद्दों पर शानदार चर्चा हुई। एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है।
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चर्चा में भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा हुई, जिसमें रणनीतिक प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों और आतंकवाद से निपटने पर जोर देने के साथ रक्षा औद्योगिक सहयोग और नागरिक परमाणु ऊर्जा पर जोर दिया गया। उन्होंने आपसी हित के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।
वाल्ट्ज से मुलाकात के बाद मोदी ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। मस्क अपने तीन छोटे बच्चों के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे। "वाशिंगटन डीसी में एलन मस्क के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार जैसे मुद्दे भी शामिल हैं जिनके प्रति वह भावुक हैं।
Had a fruitful meeting with NSA @michaelgwaltz. He has always been a great friend of India. Defence, technology and security are important aspects of India-USA ties and we had a wonderful discussion around these issues. There is strong potential for cooperation in sectors like… pic.twitter.com/5w3Gv2lMJ6
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2025












Click it and Unblock the Notifications