दिन के दौरे के लिए जापान रवाना होंगे पीएम मोदी, शिंजो अाबे से मिलकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। जापान के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर टोक्यो रवाना हो रहे हैं। पीएम मोदी 2018 इंडो-जापान समिट में हिस्सा लेने के लिए 28 और 29 अक्टूबर को जापान में रहेंगे। भारत हर साल सिर्फ जापान और रूस के साथ द्विपक्षीय मीटिंग में हिस्सा लेता है। पीएम मोदी ने शुरू से ही जापान के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए बहुत महत्व दिया है। यही वजह है कि उन्होंने पीएम बनने के बाद जापान को अपना पहली विदेश यात्रा के रूप में चुना था।

शिंजो से मुलाकात कर बुलेट ट्रेन पर चर्चा करेंगे PM मोदी

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अाबे के बीच द्विपक्षीय मीटिंग के दौरान कई महत्वूपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। जापान में भारत के राजदूत केंजी हिरामात्सू ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान कई प्रोजेक्ट पर सामने आ सकते हैं, जिसमें सिक्योरिटी प्रोब्लम्स से लेकर कनेक्टिविटी शामिल है। वार्ता के दौरान डिफेंस और सिक्योरिटी पार्टनरशिप के साथ-साथ ज्वॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और लॉजिस्टिक शेयर पैक्ट को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सबमरीन और यूएस-2 एम्फिबियस प्लेन बेचने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

इंडो-जापान पार्टनरशिप में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी की भी चर्चा होनी है। जापान की मदद से भारत के नॉर्थ-ईस्ट में तीन हाईवे का निर्माण और भारत-भूटान रोड़ कनेक्टिविटी के साथ-साथ बांग्लादेश में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर निर्माण में भी मदद करेगा। पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जापानी पीएम हाल ही में अपने चीन का दौरा खत्म करके लौटे हैं, जिसके बाद पीएम मोदी और शिंजो अाबे के बीच इस मुलाकात के दौरान एशिया महाद्वीप पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

दोनों देशों के बीच इस वक्त जो सबसे बड़ी समस्या आ रही है, वह गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर है। इस प्रोजेक्ट पर जापान काम कर रहा है, लेकिन वहां के स्थानीय किसानों के विरोध के बाद मामला कोर्ट में जा पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: शिंजो आबे का फिर से जापान का प्रधानमंत्री चुना जाना, पीएम मोदी के लिए क्यों शुभ है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+