VIDEO: जब पीएम मोदी ने की जापानी बुलेट ट्रेन शिंकान्सेन से यात्रा
अपनी जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की सबसे तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन की यात्रा का लुत्फ उठाया। जापान की इस बुलेट ट्रेन का नाम शिंकान्सेन है।
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं। जहां उन्होंने जापान की तेज रफ्तार शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन की यात्रा का लुत्फ उठाया।

शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय जापान यात्रा पर हैं। इस दौरान जहां उन्होंने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कई समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
अपनी जापान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की सबसे तेज रफ्तार बुलेट ट्रेन की यात्रा का लुत्फ उठाया। जापान की इस बुलेट ट्रेन का नाम शिंकान्सेन है। इस ट्रेन की स्पीड 320 किमी/ घंटा है।
PM Narendra Modi and Japan PM Shinzo Abe arrive at Tokyo Station to board the Shinkansen pic.twitter.com/SEuCazCOaD
— ANI (@ANI_news) November 12, 2016
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन की सवारी का लुत्फ लेने नहीं पहुंचे। उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे भी मौजूद थे। जापान की राजधानी टोक्यो से उन्होंने ये ट्रेन पकड़ी और कोबे तक की यात्रा की।
PM Narendra Modi and Japan PM Shinzo Abe at Tokyo Station to board the Shinkansen pic.twitter.com/eklUfQQdkE
— ANI (@ANI_news) November 12, 2016
पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे जापानी पीएम शिंजो एबे
ट्रेन में सवार होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने ट्रेन के सामने खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। ट्रेन पर सवार होकर उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया।
Tokyo: PM Narendra Modi and Japan PM Shinzo Abe inside the Shinkansen bullet train to Kobe pic.twitter.com/p6GL0TkJPZ
— ANI (@ANI_news) November 12, 2016
जापान की सबसे तेज रफ्तार शिंकान्सेन बुलेट ट्रेन की यात्रा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैसे लिया लुत्फ आप भी देखिए इस वीडियो में...












Click it and Unblock the Notifications