Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi Speech Live: जब भारत मनाता है दिवाली, इजरायल मनाता है हनुक्काह, हम दोनों एक जैसे- PM मोदी

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजराइल दौरा कूटनीतिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' (Strategic Partnership) के नए स्तर पर ले जाना है। रक्षा, कृषि, जल संरक्षण और नवाचार (Innovation) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

PM Modi

LIVE Feed
Feb 25, 2026, 9:47 PM IST

जब भारत दिवाली मनाया है तब इजरायल हनुक्काह मनाया है, हम एक जैसे हैं- PM मोदी

इजरायल में काम करने वाले कई भारतीय लोगों ने भी 7 अक्टूबर की वीभत्सता झेली और उसका सामना किया। हमें उन पर गर्व है। हम लगातार हर सेक्टर्स में स्किल्ड फोर्स का भेजना जारी रखेंगे जो दोनों देशों को आगे बढ़ाए। हम दोनों एक ही रास्ते पर हैं चाहें टिकुल ओलम (दुनिया में शांति) हो या फिर वसुधैव कुटुंबकम (पूरी दुनािया एक परिवार है)। हम दोनों सांस्कृतिक रूप से एक जैसे हैं, जब आप हनुक्काह मनाते हैं, तब हम दीवाली मनाते हैं। भारत में अब होली मनाई जाएगी जब इजरायल में पुरिम त्योहार मनाया जाएगा। हमारे एक जैसे विचार, हमारी नींव और साझेदारी को काफी मजबूत करते हैं। हमारी साझेदारी एक जैसे अनुभव और एक जैसी महत्वकांक्षाओं पर आधारित है। इसलिए सुनिश्चित करें, कि भारत-इजरायल की ये दोस्ती इस उथल-पुथल भरी दुनिया में ऐसी ही बनी रहे। जय हिंद
Feb 25, 2026, 9:37 PM IST

भारत तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था होगा और इजरायल इनोवेशन का पावर हाउस- PM मोदी

होलोकॉस्ट को कोई नहीं भूल सकता। जामनगर के महाराज नवा साहेब जिन्होने होलोकॉस्ट के दौरान यहूदी और पॉलिश सभी को पनाह देने के लिए अपने दरवाजे खोले और तहे दिल से उनकी सेवा की। इजरायल की खेती पर बोले पीएम मोदी- डेजर्ट में खेती आचार्य विनोबा भावे से प्रेरित है। और ये दोनों देशों में हैं। मैं पहली बार 2006 में बतौर गुजरात मुख्यमंत्री इस जमीन पर आया था और तब से लेकर अब तक कई सेक्टर्स में इस रिश्ते को आगे बढ़ाया है। पिछले कुछ सालों में भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली इकोनॉमी बना है। जल्द ही हम, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होंगे और इजरायल इनोवेशन का पावरहाउस होगा। ये हमारी प्राकृतिक नींव रखता है। हम ने जो पिछले साल बाइलेट्रल साइन किया वह हमारे ट्रेड रिलेशन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे लिए इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर बेहद महत्वपूर्ण है। I2U2 के बारे में हम काफी गंभीर हैं।
Feb 25, 2026, 9:31 PM IST

भारत और इजरायल के ऐतिहासिक संबंधों पर बोले पीएम मोदी

भारत में रहने वाले यहूदी बिना किसी भेदभाव के रहते हैं। वे अपनी मान्यताओं को पूजते हैं और समाज में भी हिस्सेदारी रखते हैं। महाराष्ट्र, कोलकाता, केरल और नॉर्थ ईस्ट के बेने मिनाशी सब समाज का हिस्सा हैं। हमारे गुजरात में एक यहूदी फैमिली स्कूल चलाती है, हमें उसे बेस्ट स्कूल कहते हैं। डॉ. रुबिन डेविड और डॉ. अब्राहम ज्यूकर हमारे देश में सभी के लिए सम्माननीय हैं। लेफ्टिनेंट जनरल जैकब का योगदान 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में कोई कैसे भूल सकता है। ऐसे कई यहूदी हैं जिन्होंने भारत की शैली को दोबारा बुना है। भले ही शताब्दी के मध्य में यहूदी इजरायल आए हों लेकर भारत में हमेशा से उनका स्थान और योगदान अतुलनीय है। इजरायल उनके पिता की भूमि होगी लेकिन भारत उनकी मातृभूमि है। भारत का इस जमीन संबंध खून और त्याग का है। पहले विश्वयुद्ध में तकरीबन 1000 भारतीय जवानों ने यहां अपनी कुर्बानी दी। जो कि सैन्य इतिहास में सबसे उच्च में से एक है। मेजर दलपत सिंह, जिनकी कुर्बानी न भारतीय भूल सकते हैं न इजरायली।
Feb 25, 2026, 9:22 PM IST

PM मोदी ने इजरायली संसद के सभी नेताओं के अभिवादन के साथ स्पीच की शुरू

पीएम नरेंद्र मोदी- मेरे भाईयों और बहनों, शलॉम-नमस्ते। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं इस सदन में खड़ा हूं बतौर भारतीय प्रधानमंत्री और एक बहुत पुरानी सभ्यता के तौर पर जो एक दूसरी बहुत पुरानी सभ्यता को संबोधित कर रहा है। मैं करोड़ों हिन्दुस्तानियों की तरफ से अपनी दोस्ती मजबूत करने का संदेश देता हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं पहला भारतीय पीएम हूं जिसने इस सदन को संबोधित किया है। मैं 9 साल पहले पहला प्रधानमंत्री था जो इस पवित्र धरा पर आय़ा था। जब मैं पैदा हुआ था, उसी दिन 17 सितंबर 1950 को भारत ने इजरायल को एक देश को रूप में मान्यता दी थी। ये एक गजब का संयोग है। मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं, जिनकी 7 अक्टूबर को आतंकी अपने हमले में जान गंवाई। भारत इजरायल के साथ हमेशा आपके साथ खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा। कोई भी वजह आतंकवादी को जस्टिफाई नहीं कर सकती, क्योंकि भारत इससे खुद पीड़ित। मुंबई के 9/11 हमले में हमने कई सारे लोगों को खोया जिसमें इजरायली भी शामिली हैं। हमारा आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का रवैया है और कायम रहेगा। इसलिए भारत क्षेत्रीय शांति में हमेशा सहयोग करता रहेगा। जब आप अब्राहम एकोर्ड लेकर, हमने स्वागत किया। ताकि एक क्षेत्र में शांति आई। लेकिन उसके बाद से स्थिति काफी बदल गई है।
Feb 25, 2026, 9:07 PM IST

बेन्जामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

'मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके सम्मानित प्रतिनिधिमंडल का यरूशलम में स्वागत है। यरूशलम में आपका स्वागत है।' मोदी को 'इजरायल का एक महान मित्र, इजरायल-भारतीय गठबंधन का एक महान समर्थक और विश्व मंच पर एक महान नेता' बताया। मोदी को 'मित्र से भी बढ़कर, भाई' कहा। हाल के वर्षों में इजरायल और भारत के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और सहयोग में आए गहरे संबंधों की सराहना की। दोनों देशों के 'साझा हित' पर जोर दिया, खासकर आतंकवाद विरोध, इनोवेशन और सुरक्षा में। 7 अक्टूबर 2023 के दक्षिणी इजरायल हमलों (हमास अटैक) पर भारतीय सरकार की मजबूत प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए कहा: 'आप इज़राइल के साथ खड़े रहे, आप इज़राइल के पक्ष में खड़े रहे, आप इजराइल के लिए खड़े रहे, आप सच्चाई के लिए खड़े रहे। धन्यवाद, मेरे दोस्त।'
Feb 25, 2026, 8:53 PM IST

बेन्जामिन नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी का अभिवादन

इजरायली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा- 'नरेंद्र मेरे दोस्त, आप दोस्त से ज्यादा मेरे भाई हैं'। 'हम ट्रेड को डबल और कॉपरेशन को ट्रिपल करेंगे। हम इस दोस्ती पर्सनली बड़े स्तर पर ले जाएंगे जो दो लोगों से निकल दो राष्ट्र के लोगों तक पहुंचेगी'। 'पीएम मोदी ने मुझे गले लगाया, ये उनके निजी व्यवहार का हिस्सा है लेकिन इसके मायने बहुत गहरे हैं।' 'भारत जहां 150 करोड़ लोग रहते हैं, और इजरायल जहां इसकी तदाद में बहुत कम हैं, पर दोनों ही जगह के लोग चमत्कार कर दिखाने में सक्षम हैं। हम दोनों ही दो बहुत पुरानी मानव सभ्यता हैं इस प्लेनेट की। इंडस वैली और जॉर्ड न वैली ये दो पुरानी सभ्यताएं जो नैतिकता पर आधारित हैं। हम दोनों ही लगभग 80 साल पहले एक बार फिर से अस्तित्व में आए। इसलिए हम एक जैसे हैं, हमारी महत्वकांक्षाएं एक जैसी और इसीलिए हम एक लोकतंत्र हैं।'
Feb 25, 2026, 8:38 PM IST

PM Modi का इजरायली संसद में भाषण शुरु होने से पहले मिला स्टैंडिंग ओवेशन

PM Modi का इजरायली संसद में भाषण शुरु होने से पहले मिला स्टैंडिंग ओवेशन। सभी इजरायली नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का खड़े होकर, ताली बजाकर किया अभिवादन
Feb 25, 2026, 8:18 PM IST

पीएम मोदी इजरायली संसद को थोड़ी में करेंगे संबोधित

PM नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे। इजरायली पीएम बेन्जामिन नेतन्याहू के साथ पहुंचे क्नेस्सेट (इजरायली संसद)।
Feb 25, 2026, 7:50 PM IST

इजरायली मीडिया और जनता ने इस दौरे को रणनीतिक ‘रीसेट’ और महत्वपूर्ण मोड़ बताया है, और इसे दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
Feb 25, 2026, 7:46 PM IST

गुजराती भोजन से लेकर इजरायली व्यंजन तक

जेरूसलम के रेस्तरां मालिक ने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान उनके लिए विशेष मेनू तैयार किया है।
Feb 25, 2026, 7:45 PM IST

पीएम मोदी ने शेयर की ये पोस्‍ट
Feb 25, 2026, 7:43 PM IST

पीएम मोदी इजरायल की धरती पर पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं, और उनकी इस यात्रा को भारतीय डायस्पोरा और इजरायल दोनों तरफ से “ऐतिहासिक” और “लैंडमार्क मोमेंट” कहा जा रहा है।
Feb 25, 2026, 6:43 PM IST

PM Modi In Israel: पीएम मोदी और बेन्जामिन नेतन्याहू के बीच एयरपोर्ट पर लंबी बैठक, 2 घंटे से ऊपर चली चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू के बीच तेल-अवीव एयरपोर्ट पर लंबी चर्चा चल रही है। विमान से उतरने के बाद पीएम अभी होटल भी नहीं पहुंचे थे कि जरूर बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस गहन चर्चा ने और सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। इस बातचीत के ठीक बाद पीएम मोदी इजरायली संसद को संबोधित कर सकते हैं।
Feb 25, 2026, 5:57 PM IST

विदेश मंत्री जयशंकर ने नेतन्याहू से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तेल अवीव में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की।
Feb 25, 2026, 5:49 PM IST

तेल अवीव, इजराइल: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बीच एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया है। भारत के मणिपुर की रहने वाली दृष्टिबाधित गायिका दीना सेम्टे पीएम मोदी के सामने अपनी प्रस्तुति देने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दीना ने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा, 'मैं भारत के मणिपुर से हूं। 6 साल की उम्र में मैंने अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी और लगभग 12 साल की उम्र में भारत से इजराइल आई थी। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी के सामने परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। संगीत सबको जोड़ता है और यह पल मेरे लिए बहुत खास है।'
Feb 25, 2026, 5:21 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

तेल अवीव, इजराइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत की।
Feb 25, 2026, 5:19 PM IST

इजराइल की धरती पर नेतन्याहू ने हिंदी में किया पीएम मोदी का अभिनंदन

नेतन्याहू ने पीएम मोदी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि, 'इजराइल में आपका स्वागत करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, प्रधानमंत्री मोदी'
Feb 25, 2026, 4:56 PM IST

पीएम मोदी के इजराइल पहुंचते ही नेतन्याहू का दिल जीतने वाला ट्वीट

तेल अवीव, इजराइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल पहुंचते ही द्विपक्षीय संबंधों में एक नया जोश भर गया है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, "मेरे प्यारे दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी, इजराइल में आपका स्वागत है।"
Feb 25, 2026, 4:39 PM IST

इजराइल में पीएम मोदी का मेगा स्वागत

तेल अवीव, इजराइल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजराइल पहुंचने पर भव्य राजकीय स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने खुद मौजूद रहकर पीएम मोदी की अगवानी की। नेतन्याहू ने गर्मजोशी से गले लगकर मोदी का स्वागत किया, जो दोनों नेताओं के बीच गहरी निजी दोस्ती और भारत-इजराइल के मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों को दर्शाता है।
Feb 25, 2026, 4:34 PM IST

PM Modi Israel Visit: भारत और इजराइल आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े हैं

पीएम मोदी का वहां भव्य स्वागत और शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी गहरी केमिस्ट्री साफ दर्शाती है कि भारत और इजराइल अब आतंकवाद और सुरक्षा जैसे वैश्विक मुद्दों पर एक सुर में खड़े हैं। यह यात्रा न केवल व्यापारिक समझौतों के लिए, बल्कि दोनों देशों के प्रगाढ़ होते सांस्कृतिक और तकनीकी रिश्तों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Feb 25, 2026, 4:28 PM IST

इजराइल की धरती पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल पहुंचते ही तेल अवीव में उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया गया। पीएम नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी को गले लगाया, तो उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी विशेष रूप से स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं। यह आत्मीयता भारत-इजराइल के गहरे रिश्तों को बयां करती है। अब सबकी नजरें रक्षा और तकनीक पर होने वाले बड़े समझौतों पर टिकी हैं।
Feb 25, 2026, 4:19 PM IST

तेल अवीव एयरपोर्ट पर पहुंचा पीएम मोदी का विमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक दौरे पर इजराइल पहुंच चुके हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+