PM Modi In Japan: शिंजो से हुई मुलाकात, डिफेंस और सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

टोक्यो। द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शिंजो आबे से मुलाकात की। जापान से द्विपक्षीय रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेहदारी को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी अपने दो दिन की यात्रा पर टोक्यो पहुंचे हैं। रविवार को शिंजो आबे से मुलाकात कर पीएम मोदी कई मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं, जिसमें डिफेंस से लेकर रिजनल सिक्योरिटी जैसे एजेंडे प्रमुख रूप से शामिल है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 12वीं बार शिंजो आबे से मुलाकात की हैं। भारत-जापान के बीच यह 13वीं वार्षिक शिखर बैठक हैं, जहां पीएम मोदी शामिल होंगे।

PM Modi In Japan:डिफेंस और सिक्योरिटी होंगे मुख्य एजेंडे में

शिंजो आबे आज पीएम मोदी को एक निजी रात्रिभोज के लिए यमानाशी में अपने हॉलिडे होम में ले जाएंगे। जिसके बाद दोनों नेता ट्रेन से टोक्यो जाएंगे। उस दौरान दोनो नेता भारत-जापान के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए चर्चा करेंगे। विदेश सचिव विजय गोखले ने पिछले हफ्ते कहा था, 'पीएम आबे एक खास प्रोग्राम की योजना बना रहे हैं । हमें विश्वास है कि यह पहली बार है जब एक विदेशी नेता पीएम आबे के हॉलिडे होम का दौरा करेंगे।'

अखिल भारतीय रेडियो के मुताबिक, पीएम मोदी यमानाशी में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन फर्म एफएएनयूसी का दौरा करेंगे और बिजनेस लीडर से मिलेंगे। पीएम मोदी इस दौरान जापान के निवेशकों को भारत मे निवेश के लिए भी आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, वह टोक्यो में मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि जापान और रूस के साथ ही भारत हर साल द्विपक्षीय मीटिंग करता है। मोदी की विदेश नीति में जापान और रूस शुरू से ही सुप्रीम रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा जापान ही की थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+