यूएनएससी में सुधार के लिए पीएम मोदी ने बुलाई जी4 देशों की म‍ीटिंग

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-4 के नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन आयोजित किया है। इस मीटिंग में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे और ब्राजील की राष्ट्रपति डिलमा रॉसेफ शिरकत करेंगे।

ये चारों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हासिल करने के एक-दूसरे के दावे का समर्थन करते हैं। भारत सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए मजबूत दावा पेश कर रहा है। वर्तमान में अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस, और ब्रिटेन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं।

पढ़ें- सिलिकॉन वैली में हो रहा है पीएम मोदी का इंतजार

इससे पूर्व पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास सम्मेलन, 2015 को संबोधित करते हुए सुरक्षा परिषद में सुधार और इसका प्रतिनिधित्व व्यापक करने की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि इसकी विश्वसनीयता और औचित्य बनाए रखने
के लिए ऐसा करना जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा, सुरक्षा परिषद समेत संयुक्त राष्ट्र में सुधार अनिवार्य है, ताकि इसकी विश्वसनीयता और इसका वजूद बना रहे सके। साथ ही व्यापक प्रतिनिधित्व के द्वारा हम अपने उद्देश्यों की प्राप्ति अधिक प्रभावी रूप से कर सकेंगे।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि 70 साल पहले जब एक भयानक विश्व युद्ध का अंत हुआ था तब इस संगठन के रूप में नई आशा ने जन्म लिया था। आज हम फिर मानवता की नई दिशा तय करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+