पुतिन से बातचीत के कुछ ही देर बाद पीएम मोदी ने जेलेंस्की से भी की बात, दोनों नेताओं से क्या बातें हुईं?

पीएम मोदी ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने के कुछ ही घंटे के बाद यूक्रेन के प्रेसीडेंट जेलेंस्की से भी बातचीत की। नरेंद्र मोदी और जेलेंस्की ने भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के मामले में भारत के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान का आह्वान किया।

PM Modi speaks to Zelenskyy

नरेंद्र मोदी ने जेलेंस्की से कहा कि संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा। इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई। भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। पीएम मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए।

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के बीच भारत की नीति तटस्थ रही है। भारत ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के रूप में दवाएं और अन्य सामान दिए हैं। बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने मानवीय सहायता के लिए भारत की सराहना की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आगे संपर्क में बने रहना है।

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने अभी तक रूस की निंदा नहीं की है। हालांकि इसके लिए पश्चिमी देश कई बार भारत की निंदा कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि अगर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, तो वो रूस का दौरा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+