PM Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन को गिफ्ट किया Green Diamond, जानें क्यों है बेहद खास
PM Modi gifted green diamond to Biden's wife: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जो बाइडेन के मेहमान बनकर पहुंचे हैं। पीए मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने व्हाइट हाउस में पहुंचे तो भारतीय परंपरा को निभाते हुए उनके और उनकी पत्नी 10 खास उपहार लेकर पहुंचे थे।
इन 10 उपहार में सभी कुछ बहुत खास था लेकिन एक जो सबसे खास था वो 7.5 कैरेट का हरा हीरा है। आइए जानते हैं आखिर इस हरे रंग के हीरा क्यों इतना खास है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी डॉक्टर जिल बाइडेन जिन्हें अमेरिका की फर्स्ट लेडी के नाम से भी जाना जाता है उनसे पीएम मोदी जब गुरुवार को मिले तो उन्होंने उन्हें गिफ्ट में भारत में तैयार किया गया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया। जिसे देखकर गिल प्रसन्न नजर आईं।
जानेंं क्या है इस हरे हीरे की खासियत
पीएम मोदी ने जो अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी को ग्रीन डायमंड उपहार में दिया है लैब में खास तरीके से तैयार किया गया है। ये हरा हीरा हीरों के रासयनिक और ऑट्टिकल गुणों की खासियत को दर्शाता है। पहले इसे धरती की हीरे की खदान से निकाला गया और इसके बाद इसे सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण के संसाधनों में तैयार किया गया है।
ग्रीन डायमंड को खास देखभाल के साथ तराशा गया है
इस ग्रीन हीरे को मॉर्डन टेक्नानॉजी को यूजन करके सटीकता और खास देखभाल के साथ तराशा गया है। चूंकि ये खास तरीके से बनाया गया है इसलिए ये प्रति कैरेट केवल 0.028 ग्राम कार्बन उत्सर्जित करता है और जेमोलॉजिकल लैब, आईजीआई के द्वारा सर्टीफाइड है।
हीरे की डिब्बी भी बड़ी है खास
इस ग्रीन डायमंड को जिस बॉक्स में रखकर गिफ्ट किया गया वो भी खास था ये हीरा पपीयर मेशी नाम के बॉक्स में रखा गया है। इस डिब्बी को कार-ए-कलमदानी के रूप में पहचाना जाता है। कश्मीर के पपीयर माचे को वहां के कारीगर बड़ी मेहनत से कागज की लुगदी और नक्काशी के साथ इस खास डिब्बी को तैयार करते हैं।
क्यों गिफ्ट किया हरा हीरा
हरा हीरा उपहार में दिए जाने के पीछे भी खास वजह है, जहां ये अनोखा हीरा विलासिता की निशानी होता है वहीं भारत की स्वंतत्रता के इतिहास में हीरा अंतराष्ट्रीय संबंधों के मजबूत होने का प्रतीक और शुभ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications