Facebook मुख्यालय में मां को याद करके रो पड़े पीएम मोदी
न्यूयार्क। अनुमान के मुताबिक पीएम मोदी और मार्क जुकरबर्ग की मुलाकात अद्भुत रही, पीएम मोदी ने बड़ी ही तल्लीनता और शांति से फेसबुक के जनक के सारे सवालों का जवाब दिये। मार्क ने पीएम मोदी से बात करने के लिए सवालों की अच्छी खासी लिस्ट तैयार कर रखी थी, जिसका जवाब देते हुए मोदी काफी प्रसन्न नजर आये।
डिजिटल इंडिया की बात करते हुए मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए जितने हाईवे की जरूरत है उतनी ही आई-वे की। आज इंटरनेट के जरिये दुनिया छोटी हो गई है। मोदी ने कहा, 'भारत में दो चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है- एक आधारभूत ढांचा, दूसरा डिजिटल ढांचा और इसी कारण हमने पिछले सौ दिनों में दोनों ही बिंदुओं पर काम करने की कोशिश की है।
सवालों का दौर जारी था..लेकिन उस समय माहौल एकदम भावुक हो गया जिस समय पीएम मोदी ने अपनी मां की बातें की। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने बचपन में चाय बेची है, मेरे पिताजी नहीं हैं। 90 साल की मां सारे काम करती हैं,मां ने पहले दूसरे के घरों में बर्तन धोए हैं, मां के ही कर्मों की वजह से मैं आज यहां पहुंचा हूं। यह बात कहते हुए पीएम मोदी का गला भर आया और वो रो पड़े।
मालूम हो कि नरेंद्र मोदी फेसबुक मुख्यालय पहुंचने वाले पहले पीएम मोदी से मुलाकात के ठीक पहले मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली जिसमें तिरंगे के रंग अंदर मार्क की तस्वीर थी। जिसके जरिए उन्होंने 'डिजिटल इंडिया' समर्थन किया।













Click it and Unblock the Notifications