G7 PM Modi Trump Meeting: एवियन में पीएम मोदी-ट्रंप ने मिलाए हाथ, यूके सहित इन देशों से द्विपक्षीय वार्ता आज

PM Modi G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के Evian-les-Bains पहुंच चुके हैं। मीटिंग स्थल पर ग्रुप फोटो हुई जिसके बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से हाथा मिलाया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron के निमंत्रण पर पहुंचे पीएम मोदी का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे जी7 से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने के साथ-साथ कनाडा, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी के साथ 17 जून को होने वाली संभावित मुलाकात को लेकर है। इस बैठक में व्यापार, वीजा, ऊर्जा सहयोग और रणनीतिक संबंधों जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

PM Modi G7 Summit

जी7 शिखर सम्मेलन में वैश्विक सहयोग पर रहेगा जोर

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान आज होने वाली कार्य बैठक में दुनिया के कई बड़े देशों के नेता, सहयोगी देश, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का मुख्य विषय नए सहयोगी संबंध बनाना और वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना है। मौजूदा समय में दुनिया कई भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में भारत की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी इस मंच पर वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाने के साथ-साथ विकासशील देशों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी अपना पक्ष रख सकते हैं।

ये भी पढे़ं: PM Modi on US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान समझौते का PM मोदी ने किया स्वागत, लेकिन दोनों देशों से कर दी बड़ी अपील

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से होगी अहम वार्ता

पीएम मोदी आज कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। हाल के वर्षों में भारत और कनाडा के रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की यह मुलाकात खास मानी जा रही है। बातचीत के दौरान व्यापार, निवेश, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों जैसे मुद्दे एजेंडे में रह सकते हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने और सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठक पर दोनों देशों के कूटनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

ब्रिटेन के साथ व्यापार और निवेश पर चर्चा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Keir Starmer के साथ पीएम मोदी की मुलाकात भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों नेता इस दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा और कुशल कार्यबल जैसे मुद्दों पर भी चर्चा संभव है। ब्रिटेन भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और दोनों देश आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति से ऊर्जा सहयोग पर फोकस

पीएम मोदी की मुलाकात संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से भी होने वाली है। भारत और यूएई के बीच पिछले कुछ वर्षों में रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और संपर्क परियोजनाओं पर बातचीत हो सकती है। यूएई भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के बाद व्यापार तेजी से बढ़ा है। इस बैठक में नए निवेश अवसरों और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की संभावना है।

ये भी पढ़ें: US Iran Deal: अमेरिका या ईरान? आखिर इस महाडील में किसको सबसे ज्यादा फायदा?

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर दुनिया की नजर

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान 17 जून को पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित बैठक सबसे ज्यादा चर्चा में है। हालांकि भारत की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन व्हाइट हाउस अधिकारियों ने इस मुलाकात के संकेत दिए हैं। दोनों नेताओं के बीच व्यापारिक मतभेद, वीजा नीति, रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की रणनीति जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। हाल के कुछ घटनाक्रमों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में कुछ तनाव भी देखने को मिला है। ऐसे में यह बैठक भारत-अमेरिका संबंधों की आगे की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बातचीत साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+