Modi Macron Meeting: पीएम मोदी के साथ कार में क्या थी वो सीक्रेट चर्चा? गद-गद हुए मैक्रों, बोले- 'Jai Ho'
Modi Macron car share photo: मुंबई की सड़कों पर भारत और फ्रांस की दोस्ती का एक ऐसा नजारा दिखा, जिसने सबका दिल जीत लिया। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा (17-19 फरवरी, 2026) के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में मिले। दोनों नेताओं के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखी, सिर्फ बंद कमरों में मीटिंग ही नहीं हुई, बल्कि दोनों ने एक ही कार में सफर भी किया।
इस खास पल की तस्वीरें जब मैक्रों ने सोशल मीडिया पर "Jai Ho!" कैप्शन के साथ पोस्ट कीं, तो इंटरनेट पर इसकी चर्चा तेज हो गई। यह दिखाता है कि भारत और फ्रांस का रिश्ता अब सिर्फ कागजी समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी और भरोसेमंद दोस्ती में बदल चुका है।

Macron Jai Ho tweet: जब एक ही कार में निकले 'दोस्त'
मुंबई के ट्रैफिक और समंदर की लहरों के बीच पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों को एक साथ कार शेयर करते देखना वाकई खास था। कूटनीति की भाषा में इसे 'पर्सनल टच' कहा जाता है। मैक्रों का सोशल मीडिया पर "Jai Ho!" लिखना भारतीय फैंस को बेहद पसंद आया। इससे यह संदेश गया कि फ्रांस के राष्ट्रपति भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों के साथ कितना जुड़ाव महसूस करते हैं।
मैक्रों का 'जय हो' वाला अंदाज
राष्ट्रपति मैक्रों अक्सर भारत के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं, लेकिन इस बार का "जय हो" ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे 'सॉफ्ट डिप्लोमेसी' का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं। जब कोई वैश्विक नेता स्थानीय भाषा या नारों का इस्तेमाल करता है, तो वह सीधे जनता के दिल में जगह बनाता है। मोदी और मैक्रों की इन तस्वीरों ने दिखा दिया कि दोनों के बीच का तालमेल कितना सटीक है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Macron Meet: 'आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझा प्रतिबद्धता', मुंबई में हुई मुलाकात की 10 बड़ी बातें
यह रिश्ता केवल व्यापार तक सीमित नहीं- मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताते हुए इसे 'अतुलनीय भरोसा' करार दिया। उन्होंने घोषणा की कि यह साझेदारी अब एक 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' है। उनके मुताबिक, पिछले आठ वर्षों में दोनों देशों ने आपसी मजबूती और महत्वाकांक्षा के दम पर हर साल प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मैक्रों के कहा, यह रिश्ता केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खुलेपन और पारदर्शिता की एक ऐसी मिसाल है जो दुनिया को नई दिशा देगी।
ये भी पढ़ें: 'भारत-फ्रांस बनाएंगे एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ने वाला हेलीकॉप्टर', PM Modi ने मैक्रों के साथ मुंबई में किया ऐलान
भारत-फ्रांस का रिश्ता सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं- PM मोदी
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता अब सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 'पार्टनरशिप ऑफ द पीपल' बन चुका है। उन्होंने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर' का जिक्र करते हुए कहा कि इनोवेशन अकेले बंद कमरों में नहीं, बल्कि मिल-जुलकर काम करने से आता है। हमारा लक्ष्य स्टार्टअप्स, छोटे उद्योगों (MSMEs) और शोधकर्ताओं के बीच एक ऐसा मजबूत नेटवर्क बनाना है, जो डिफेंस से लेकर क्लीन एनर्जी तक हर क्षेत्र में नए रास्ते खोले।












Click it and Unblock the Notifications