पीएम मोदी ने वियना में की संवाद और कूटनीति की वकालत, बोले- ये युद्ध का समय नहीं है

Pm modi austria visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्‍होंने आस्टिया की राजधानी वियना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात की और वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में संवाद और कूटनीति के महत्व पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा "यह युद्ध का समय नहीं है," उन्होंने यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे मुद्दों पर ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर के साथ चर्चा की।

Pm modi austria visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया की यात्रा पर संतोष व्यक्त किया और इसे ऐतिहासिक और विशेष बताया। उन्होंने कहा "41 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री नेऑस्ट्रिया का दौरा नहीं किया था अब मैं आया हूं।"

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों की पहचान की। मोदी ने बताया कि उन्होंने अगले दशक के लिए एक रणनीतिक खाका तैयार किया है। उन्होंने कहा, "हमने अपने संबंधों को एक रणनीतिक दिशा देने का फैसला किया है।"

दोनों देश लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धता रखते हैं, जो उनके संबंधों का मजबूत आधार है। मोदी ने कहा, "आपसी विश्वास और साझा हित हमारे संबंधों को मजबूत बनाते हैं।"

पीएम मोदी ने की आतंकवाद की निंदा

मोदी और नेहमर ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की। उन्‍होंने जोर देकर कहा इसे किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता।" दोनों देश इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद अस्वीकार्य है और इसका कड़ाई से समाधान किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि उन्हें अधिक समसामयिक और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार के लिए सहमत हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+