Pm Modi Press Conference: भारत के DNA में लोकतंत्र, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक प्रेस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और जो बाइडेन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रारूप ऐसा रखा गया है, जिसमें एक सवाल भारतीय पत्रकार द्वारा पूछा जाएगा और दूसरा सवाल अमेरिकी पत्रकार द्वारा पूछा जाएगा।

मानवाधिकार को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रूह में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं।
जाति,धर्म,लिंग, उम्र,भूभाग किसी भी भेदभाव की हमारे यहां जगह नहीं है। अगर मानवीय मूल्य नहीं है, मानवाधिकार नहीं है तो वहां लोकतंत्र नहीं है। हमारे यहां भेदभाव का कहीं सवाल ही नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांतों को लेकर चलते हैं।
आपको बता दें कि पीएम की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बेहद चर्चा हो रही है। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से पीएम मोदी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेस का हिस्सा बन रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था।
फिलहाल पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो रही है। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल भी उनके साथ हैं। बाइडेन और पीएम मोदी द्विपक्षीय बातचीत के बाद कई अहम समझौतों की घोषणा करेंगे।
PM मोदी ने व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ट्वीट कर कहा था कि वो बाइडेन से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। देर रात PM मोदी अमेरिकी संसद को भी संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications