मालदीव को 100 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करेगा भारत, छह समझौतों पर करार
हैदराबाद, 02 जुलाईः मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह चार दिनी यात्रा पर भारत आए हैं। आज उन्होंने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद सोलिह से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को गति देने के उद्देश्य से विस्तृत वार्ता की। इसके बाद भारत और मालदीव ने क्षमता निर्माण, साइबर सुरक्षा, आवास, आपदा प्रबंधन औऱ बुनियादी ढाचें में सहयोग की सुविधा के लिए 6 समझौते पर हस्ताक्षर किए।

भारत-मालदीव की मित्रता में नया जोश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और मालदीव की मित्रता में नया जोश आया है, हमारी नजदीकियां बढ़ीं हैं। महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद हमारा सहयोग एक व्यापक भागीदारी का रूप लेता जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हिंद महासागर में अंतरराष्ट्रीय अपराध, आंतकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी का खतरा गंभीर है।
मालदीव का पहला मददगार भारत
पीएम मोदी ने कहा कि शांति के लिए भारत और मालदीव के बीच घनिष्ठ संबंध महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा- भारत-मालदीव साझेदारी न सिर्फ दोनों देशों के हित में काम कर रही है बल्कि स्थिरता का स्रोत भी बन रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, मालदीव की किसी भी जरूरत या संकट के लिए पहला मददगार रहा है और हमेशा रहेगा। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा कि मालदीव-भारत संबंध कूटनीति से परे हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंध की पुष्टि है। सिलोह ने कहा कि हम आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
100 मिलियन $ का दिया लाइन ऑफ क्रेडिट
पीएम मोदी ने कहा कि हमने ग्रेटर माले में 4000 सामाजिक आवास के निर्माण की परियोजनाओं की समीक्षा की। हम 2000 सामाजिक आवास इकाइयों के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत, मालदीव को अतिरिक्ति 100 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट देगा।












Click it and Unblock the Notifications