2028 तक भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, 2047 में होगी 30 ट्रिलियन डॉलर पार: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी का 100 वें वर्ष में होगा तो देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की टॉप इकोनॉमी बन चुका होगा।

फ्रांस में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 100वें वर्ष तक इंडियन इकोनॉमी में आश्चर्यजनक ग्रोथ देखने को मिलेगी। वर्ष 2027-28 के बीच भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World Top Economy) बनकर उभरेगा।
फ्रांस दौरे पर रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं। अगर यही क्रम जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की टॉप इकोनॉमी होगा। उन्होंन कहा, "अब हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 2027-28 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। भारत आज 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जब हम आजादी के 100 साल मनाएंगे।"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज 'गो-टू कंट्री', दुनिया की फार्मेसी, फूड बाउल और दूसरे देशों के भरोसेमंद पार्टनर के रूप में उभर रहे हैं। आज दुनिया जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, उनके समाधान के लिए हर कोई पीएम मोदी के नेतृत्व की ओर देख रहा है।
अभी 5वें स्थान पर भारत
सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में लगातार तेजी आ रही है। CEBR के मुताबिक मौजूद रफ्तार से अगर भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ बनी रहती है तो 2037 तक भारत इकोनॉमिक लीग टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। फिलहाल भारत पांचवें स्थान पर है। 2035 में भारत 10 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। जबकि केद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में और अधिक सुधार आएगा और अगले 4 से पांच वर्षों के भीतर भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के आंकड़े को पार कर लेगा।












Click it and Unblock the Notifications