व्‍हाइट हाउस ऑफिसर होप हिक्‍स ने कैसे डोनाल्‍ड ट्रंप के गुडबाय किस को किया नजरअंदाज

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में कम्‍यूनिकेशन डायरेक्‍टर रहीं होप हिक्‍स को विदाई दी। हिक्‍स शनिवार को अपना पद छोड़ रही हैं। गुरुवार को व्‍हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से दोनों की तस्‍वीरें सामने आईं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में कम्‍यूनिकेशन डायरेक्‍टर रहीं होप हिक्‍स को विदाई दी। हिक्‍स शनिवार को अपना पद छोड़ रही हैं। गुरुवार को व्‍हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से दोनों की तस्‍वीरें सामने आईं। 29 वर्षीय हिक्‍स ने फरवरी माह में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया था। हिक्‍स, ट्रंप की करीबी थी और उनकी विश्‍वसनीय भी थीं। हिक्‍स ने राष्‍ट्रपति चुनावों के अभियान की शुरुआत के समय से ही ट्रंप का समर्थन किया था। जब गुरुवार को ट्रंप जब हिक्‍स को विदाई दे रहे थे तो कुछ ऐसा हुआ जिस पर सबकी नजरें गईं। दरअसल ट्रंप, हिक्‍स को गुडबाय किस देना चाहते थे लेकिन हिक्‍स ने ट्रंप को कोई भाव नहीं दिया और उन्‍हें नजरअंदाज कर दिया।

दोबारा किस करना चाहते थे ट्रंप

दोबारा किस करना चाहते थे ट्रंप

ब्रिटिश डेली, डेली मेल के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि गुरुवार को ट्रंप ने हिक्‍स को एक गुडबाय किस दिया था। ऐसा लग रहा था कि वह हिक्‍स को दोबारा किस करना चाहते थे। हिक्‍स ने ऐसा नहीं करने दिया और ट्रंप पीछे हट गए। हालांकि हिक्‍स की विदाई के समय ट्रंप काफी इमोशनल लग रहे थे। ट्रंप ने हिक्‍स की तरफ इशारा किया और फिर उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद दोनों ने साउथ लॉन में मौजूद फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स को हाथ हिलाया। इसके बाद एक आखिरी हैंडशेक के साथ ट्रंप ने हिक्‍स को विदाई दी। इसी समय ट्रंप ने अपनी बांह हिक्‍स के कंधे पर रखा और वह, उन्‍हें दोबारा किस करना चाहते थे लेकिन हिक्‍स तुरंत पीछे हट गईं और ट्रंप उन्‍हें किस नहीं कर पाए।

पूर्व मॉडल रह चुकी हैं हिक्‍स

पूर्व मॉडल रह चुकी हैं हिक्‍स

हिक्‍स पूर्व मॉडल रह चुकी हैं और व्‍हाइट हाउस में आने से पहले ट्रंप की बेटी इवांका के साथ काम कर चुकी हैं। एक पार्टटाइमर के तौर पर हिक्‍स ने अपना करियर शुरू किया था और बाद में इवांका ने उन्‍हें फुल टाइम जॉब दे दी।
इवांका के साथ काम करते समय ही ट्रंप ने जनवरी 2015 में हिक्‍स को ट्रंप टॉवर बुलाया। यहां पर ट्रंप ने उन्‍हें बताया कि वह उनके राष्‍ट्रपति चुनावों के अभियान का हिस्‍सा बनेंगी। इसके बाद हिक्‍स, ट्रंप की करीबी बन गईं और साल 2016 में जहां-जहां ट्रंप अभियान के लिए गए, हिक्‍स उनके साथ थीं। इसके बाद जनवरी 2017 में व्‍हाइट हाउस में सत्‍ता संभालते समय ट्रंप ने उन्‍हें कम्‍यूनिकेशन डायरेक्‍टर का पद दे दिया।

क्‍यों छोड़ा हिक्‍स ने व्‍हाइट हाउस

क्‍यों छोड़ा हिक्‍स ने व्‍हाइट हाउस

हिक्‍स ने स्टाफ सेक्रेटरी रॉब पोर्टर को हटाए जाने के विवादों के बीच अपना पद छोड़ा है। होप को हाउस इंटेलीजेंस कमेटी के सवालों के जवाब देने से इनकार करने के बाद सांसदों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। अमेरिकी मैगजीन 'द हिल' की रिपोर्ट के मुताबिक, होप के जाने से ट्रंप प्रशासन के सहयोगियों के बीच उनके उत्तराधिकारीको लेकर लड़ाई शुरू हो चुकी है।

सबसे कम उम्र की अधिकारी थीं हिक्‍स

सबसे कम उम्र की अधिकारी थीं हिक्‍स

हिक्‍स ट्रंप प्रशासन में सबसे कम उम्र की अधिकारी थीं। ट्रंप की मानें तो हिक्‍स उनकी बेटी की तरह हैं। बतौर क‍म्‍यूनिकेशन डायरेक्‍टर, हिक्‍स चौथी ऐसी अधिकारी हैं जिन्‍होंने अपना पद छोड़ा है। उनसे पहले इस पद पर रहे माइकल ड्यूब्‍के, सीन स्‍पाइसर और एंथोनी स्‍कारामुकी भी कम्‍यूनिकेशन डायरेक्‍टर का पद छोड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+