अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी पर दिन और रात के मिलन की खूबसूरत तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली। अगर आपसे से पूछा जाए कि क्या आपने दिन और रात एक साथ देखा है तो कई लोगों का जवाब होगा 'हां'। ऐसा तब होता है जब सूर्य या तो उदय हो रहा है या अस्त हो रहा हो। लेकिन हम यहां बात पूरे पृथ्वी की कर रहे हैं जो एक तरफ दिन के उजाले में नहाई हुई है और दूसरी तरफ अंधेरे के आगोश में खोई हुई है। ऐसा अद्भुत नजारा आपको सिर्फ अंतरिक्ष से ही दिखाई दे सकता है। हाल ही में एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा ली गई पृथ्वी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें दिन और रात के मिलन (बीच की सीमा) को देखा जा सकता है।
Recommended Video

अंतरिक्षयात्री रॉबर्ट बेनकेन ने शेयर की फोटो
दरअसल, इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद नासा के अंतरिक्षयात्री रॉबर्ट बेनकेन ने पृथ्वी की एक तस्वीर शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रॉबर्ट बेनकेन ने पृथ्वी पर दिन और रात की सीमा दिखाती दो तस्वीरें शेयर की हैं। दिन और रात के बीच की सीमा को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोग दंग रह गए और इस अविश्वसनीय पल को कैमरे में कैद करने के लिए रॉबर्ट बेनकेन की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि रॉबर्ट बेनकेन वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद हैं।
My favorite views of our planet that capture the boundary between night and day. pic.twitter.com/Jo3tYH8s9E
— Bob Behnken (@AstroBehnken) June 28, 2020
दिन-रात के बीच की सीमा को दिखाती तस्वीर
ट्विटर पर फोटो पोस्ट करने के साथ ही रॉबर्ट ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे ग्रह का मेरा सबसे पसंदीदा नजारा जो दिन-रात की सीमा दिखाता है।' बता दें कि रॉबर्ट बेनकेन उन दो अंतरिक्षयात्रियों में से एक हैं जो मई के अंत में स्पेसX के विमान से स्पेस स्टेशन गए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पृथ्वी का एक हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ है तो दूसरे हिस्से में रोशनी है। बेनकेन द्वारा पोस्ट किए जाने के कुछ देर बाद ही यह फोटो वायरल हो गई और अब तक इसके 59 हजार से ज्यादा लाइक्स और 8 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अविश्वसनीय! डे मीट्स नाइट।' एक अन्य यूजर ने लिखा, तश्वीर साझा करने के लिए धन्यवाद मैंने केवल ऐसा एक बार विमान यात्रा करने के दौरान ही देखा था, यह शानदार शॉट्स हैं, ऐसी तस्वीरें शेयर करते रहें। किसी ने मजाक में कहा, 'मुझे 2020 तक अंतरिक्ष में रहने से कोई गुरेज नहीं है।' एक अन्य जिज्ञासु यूजर ने पूछा, 'आप 24 घंटों की अवधि में इतने सारे सूर्यास्त देखने के साथ-साथ अंतरिक्ष समय और बॉडी क्लॉक को कैसे समायोजित कर सकते हैं?'

मई में अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस स्टेशन पहुंचा था SpaceX का यान
बता दें कि निजी कंपनी स्पेस-एक्स द्वारा डिजाइन और निर्मित रॉकेट से नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने 29 मई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी। 19 घंटे के सफर के बाद अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले 30 मई को सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौके पर मौजूद रहे थे। नासा ने बयान जारी कर कहा था कि नासा के 2 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ले के साथ उड़ान भरने वाले स्पेस-एक्स ड्रैगन एंडेवर ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के साथ डॉकिंग (जुड़ गया) कर ली है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना पर केंद्र का अनुमान गलत, वर्तमान में सिर्फ 26000 एक्टिव केस: CM केजरीवाल
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications