Russia- Ukraine Conflict: यूक्रेन रूस की जंग में 5वें पत्रकार की मौत, राजधानी कीव के पास मिले 20 शव
नई दिल्ली, 2 अप्रैल। यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक इलाके को रूसी सैनिकों के कब्जे से छुड़ाने के बाद शनिवार को वहां 20 शव बरामद किए गए हैं। जिसमें एक शव पत्रकार मैक्स लेविन (Photo Journalist Maks Levin) का भी शव शामिल है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के दौरान अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। इनमें 5 पत्रकारों (Journalists) का नाम भी शामिल है।

कीव में मिले 20 शव
न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेन की सेना ने जब कीव के पास बुका शहर को रूसी सैनिकों के कब्जे छुड़ाया तो वहां बड़ी संख्या में शव मिले। एजेंसी की ओर से गया कि कम से कम 20 लोगों के शव एक ही गली में पड़े मिले। पुरुषों के शवों में से एक के हाथ बंधे हुए थे। शव राजधानी कीव में सड़क पर काफी दूर तक बिखरी पड़ी थीं।
22 दिन बाद मिला पत्रकार का शव
यूक्रेन में जब से रूस के हमले शुरू हुए हैं अब तक कुल 5 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के फोटोग्राफर और डॉक्यूमेंट्री मेकर मैक्स लेविन के मौत की पुष्टि हुई है। लेविन रॉयटर्स, बीबीसी और एपी सहित कई यूक्रेनी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि मैक्स लेविन जब कीव ओब्लास्ट के वैशगोरोड जिले में युद्ध की डाक्यूमेंट्री बनाने गए थे तब से उनके परिजनों से उनका संपर्क टूट गया था। 13 मार्च को लापता होने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव के समीप स्थित बुका शहर के एक इलाके में उनका शव पाया गया है।
बाइडेन से रूस को दी चेतावनी
यूक्राेने में भारी तबाही के बावजूद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंसलेंस्की रूस के सामने झुकने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में रूस की ओर से हमले तेज होते जा रहे हैं। इस बीच बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करेगा का इसका हम करारा जबाव देंगे। यूक्रेन में अगर रसायनिक हथियारों (Chemical Weapon) का इस्तेमाल होता है तो रूस से मुकाबला करने के लिए अमेरिका वहां केमिकल हथियार भेजेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने पुष्टि की कि रूस द्वारा रासायनिक हथियारों को तैनात करने की स्थिति में अमेरिका यूक्रेन को जीवन रक्षक उपकरण और आपूर्ति प्रदान कर रहा है।
वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मॉस्को पर रासायनिक हथियारों के उपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। यह आरोप यूक्रेन के साथ संघर्ष शुरू होने के साथ ही लगने शुरू हो गए थे। ये आरोप बिना किसी सबूत के हैं। उल्टे रूस की ओर से यहां तक कहा गया कि मॉस्को के बहाने यूकेन अपने ही लोगों पर रासायनिक हमले की योजना बना रहा है। वहीं इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि रूस का यूक्रेन पर जैविक और रासायनिक हथियार रखने का झूठा आरोप इस बात का संकेत है कि पुतिन भविष्य में स्वयं इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications