ओबामा को गाली देने के बाद फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मांगी माफी
मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ की गई अपनी अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने ओबामा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने मांगी माफी
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली तक दे दी थी।
मंगलवार को लाओस में राष्ट्रपति दुर्तेते की ओबामा से मुलाकात होनी थी। उसी के संदर्भ में बात करते हुए राष्ट्रपति दुर्तेते ने ओबामा को मां की गाली दी थी। बाद में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने अपने बयान के लिए ओबामा से माफी भी मांग ली।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने लाओस में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है।
ओबामा का दुतेर्ते से मुलाकात करने से इंकार
बता दें कि विवाद की शुरूआत उस समय हुई जब आसियान में होने वाले विश्व के नेताओं के सम्मेलन में जाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गाली दी थी।
उनसे पूछा गया था कि लाओस में अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा फिलीपींस में ड्रग के खिलाफ अभियान में मारे गए लोगों का मुद्दा उठाएंगे तो वह उनको क्या स्पष्टीकरण देंगे।
इसी सवाल के जवाब में राष्ट्रपति दुतेर्ते भड़क गए और कहा कि उनको हमें सम्मान देना होगा। अगर वह इस मुद्दे को उठाएंगे तो '.....के बेटे' को वहीं मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगा।
दुतेर्ते ने ड्रग के खिलाफ छेड़ रखा है अभियान
फिलीपींस के राष्ट्रपति के बयान पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से जवाब आया है। बताया जा रहा है कि आसियान सम्मेलन के दौरान ओबामा फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात नहीं करेंगे।
30 जून को पदभार संभालने के बाद फिलीपींस में राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने ड्रग के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है जिसमें अब तक दो महीने के भीतर ही 2400 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके लिए फिलीपींस के राष्ट्रपति विवादों में हैं और मानवाधिकार हनन को लेकर दुनिया में उनकी आलोचना हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications