फिलीपींस: शॉपिंग मॉल में आग लगने से 37 लोगों के मरने की आशंका
मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी शहर डेवाओ के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से 37 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलीपींस राष्ट्रपति के बेटे पाओलो दुतेर्ते ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि घटनास्थल पर बचने वालों की उम्मीद बिल्कुल नहीं है। बता दें कि फिलीपींस टेमबिन तूफान को भी झेल रहा है और पिछले दो दिन में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले शनिवार को फिलीपींस में तेज बारिश के कारण मलबा धंसने की वजह से 90 लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी राल्फ कैनोय ने बताया कि चार मंजिला एनसीसीसी मॉल में आग लग गई और लोग अंदर फंस गए थे। इसकी चौथी मंजिल में एक कॉल सेंटर भी है, जो 24 घंटे चलता है और उन लोगों को आग पता नहीं चलने के कारण वे अंदर ही फंस गए, जिसमें ज्यादातर लोग इस हादसे का शिकार हुए है।
कैनोय के अनुसार, यह आग रविवार सुबह मॉल के तीसरी मंजिल पर लगी। मॉल में फर्नीचर और प्लास्टिक बर्तन की वजह से आग पूरे मॉल में फैल गई, जिस वजह से इस काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि राष्ट्रपति दुतेर्तो यहां फिलीपींस के डेवाओ शहर के पिछले दो दशकों से मेयर है। इस घटना के बाद दुतेर्तो ने हादसे में शिकार हुए परिजनों से मुलाकात की। फिलीपींस का डेवाओ शहर, राजधानी मनीला से करीब 1,000 किमी दूर है।












Click it and Unblock the Notifications