'मैं आत्महत्या नहीं कर रही, अगर मुझे कुछ होता है तो..',फाइजर की व्हिसलब्लोअर ने शेयर किया वीडियो, जानें मामला

Pfizer whistleblower: बोइंग व्हिसलब्लोअर की जानकारी देने वाले दो मुखबिरों की हुई मौत के बाद अब फाइजर की व्हिसलब्लोअर मेलिसा मैकएटी (Melissa McAtee) ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में मेलिसा मैकएटी ने अपनी जान को खतरा बताया है।

फाइजर की पूर्व कर्मचारी मेलिसा मैकएटी ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह 'आत्महत्या नहीं कर रही हैं।' इस वीडियो में मेलिसा मैकएटी ने जोर देकर ये भी कहा कि, उन्हें होने वाला कोई भी नुकसान फार्मा कंपनियों और सरकार की वजह से होगा।

Pfizer whistleblower

उन्होंने वीडियो में साफ-साफ कहा है कि वह अपनी जान देने की कोशिश नहीं कर रहीं हैं और उनका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल है। बता दें कि मेलिसा ही वह व्हिसलब्लोअर हैं जिन्होंने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर के टीकों में गड़बड़ी होने का दावा किया था और उनके मेल भी लीक किए थे। मेलिसा ने टीके के अवयवों और लोगों की मौतों के संभावित संबंधों के बारे में चिंता भी जताई है।

मेलिसा मैकएटी बोलीं- मेरे घर परिवार में सबकुछ ठीक है

मेलिसा मैकएटी ने इस बात पर जोर दिया कि उनके और परिवार के बीच कोई विवाद या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं है। उन्होंने अपने घर में कोई असामान्य बदलाव नहीं किया है। मेलिसा मैकएटी ने कहा कि, आज के वक्त में अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसके लिए दिग्गज फार्मा कंपनी, बड़ी दवा कंपनियां, टेक फर्म्स और सरकार जिम्मेदार होगी।

मेलिसा मैकएटी ने 2021 में खुलासा करने का किया दावा

फाइजर कर्मचारी मेलिसा मैकएटी ने दावा किया है कि अक्टूबर 2021 में प्रोजेक्ट वेरिटास ने उनका ध्यान खींचा था। जिन्होंने 2021 में कंपनी से ईमेल लीक किए थे। इस ईमेल में एमआरएनए वैक्सीन लैब परीक्षण में फेटल टिश्यू डिराइव्ड सेल लाइनों के इस्तेमाल का दावा किया गया था।

इतना ही नहीं, मैकएटी और प्रोजेक्ट वेरिटास ने फाइजर की वरिष्ठ निदेशक वैनेसा जेलमैन के एक ईमेल का भी खुलासा किया था। जिसमें इस मुद्दे को कम महत्व देने की बात कही गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वैनेसा जेलमैन उस मेल में लिखा था, ''इस विषय को हमें ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए और फेटल सेल लाइन का जिक्र करने से बचना चाहिए।''

मेलिसा मैकएटी बोलीं-मैं फाइजर की व्हिसलब्लोअर हूं...

वीडियो में मेलिसा मैकएटी लिखती हैं,

''मैं फाइजर की व्हिसलब्लोअर हूं...असल में एकमात्र व्यक्ति जो लंबे समय तक फाइजर कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। लेकिन मैं अब थक गई हूं। मैं ठगा हुआ महसूस करके थक गई हूं। मैं यह महसूस करके थक गया हूं कि मुझे अब कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। मैं लड़ते-लड़ते थक गई हूं। बहस कर रही हूं, पोस्ट कर रही हूं, रिसर्च कर रही हूं लेकिन मैं आत्मघाती नहीं हूं। मेरे पास बस एक स्टोरी है, जो नैरेटिव को बदलने में मदद कर सकती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+