पुल पर किस करते हुए बिगड़ा कपल का बैलेंस, 50 फीट नीचे गिरने से मौत
मुंबई। पेरू से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक कपल पुल पर खड़ा रहकर किस कर रहा था कि इतने में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे सीधे 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। जोड़े का नाम मेबेथ एसपिनोज और हेक्टर विदल है। खबर है कि 3 अगस्त को ये जोड़ा कस्को स्थित एक नाइटकल्ब से लौटा था जब ये हादसा हुआ। रात को ये जोड़ा पुल पर जाकर थोड़ी दूर रुका और पुल की दीवारों से टिककर खड़ा हो गया। वे एक दूसरे को गले लगाने और किस करने लगे।

किस करते हुए पुल की रेलिंग पर चढ़े
34 साल की मेबेथ और हेक्टर किस करते हुए पुल की रेलिंग पर बैठ गए। लेकिन इतने में दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और वे 50 फीट ऊंचे पुल से सीधे नीचे की सड़क पर आ गिरे। मामले का पूरा वीडियो सीसीटीवी में साफ में दिखाई पड़ा। लड़की की मौके पर मौत हो गई थी जबकि युवक के सिर में गंभीर चोट थी। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
पर्वतारोही था मृत कपल
खबर है कि कपल दरअसल पर्वतारोही था और कस्को क्षेत्र में टूर गाइड के तौर पर काम करता था। हादसे के बाद हेक्टर के सिर में गंभीर चोट आई थी लेकिन वह जिंदा था। लोग मदद के लिए दौड़े और हेक्टर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। कस्को साउथ अमेरिका के पुराने पर्यटक स्थलों में से एक है जहां लोग हर साल पर्यटन का लुत्फ उठाने आते हैं।

टिक टॉक वीडियो के चक्कर में दो का मौत
मस्ती मजाक और बेवकूफियों के चलते पहले भी लोगों की मौत होती रही हैं। हालिया मामला भी बीते माह का ही है। टिक टॉक वीडियो बनाते हुए तेज रफ्तार में हाइवे पर बाइक चलना तीन युवकों को भरी पड़ा गया। बाइक हाइवे के किनारे बनी दीवार से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया। रोहनियां थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर निवासी सन्दीप विश्वकर्मा, विकास पटेल और नाथुपुर निवासी करन राजभर तीनों एक बाइक से भुल्लनपुर की तरफ आ रहे थे। तीनों टिक टॉक वीडियो बना रहे थे, ध्यान भटकते ही बाइक दीवार से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही सन्दीप और विकास की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Jodhpur Murder : मामूली बात पर पड़ोसी दुकानदार ने घोंप दिया चाकू, सबके सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications