US: कैलिफोर्निया में एक सिरफिरे ने बस में की गोलीबारी, 1 की मौत और 5 लोग घायल

नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक चलती बस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है वहीं, पांच लोगों के घयाल होने की खबर है। घायलों को सुरक्षाबलों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले की खबर मिलते ही कैलिफोर्निया ने मौके पर पहुंच कर हालात को काबू में किया और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Person shot dead in California america one killed and 5 injured

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दौरान बस में फायरिंग की गई उस समय उसमें 40 यात्री सवार थे। बस लॉस ऐंजिलिस से सैन फ्रैंसिसको जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग करने वाले सिरफिरे को ड्राइवर ने बस से नीचे उतरवाया। उतरते समय संदिग्ध के हाथ से बंदूक बस में ही गिर गई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कैलिफॉर्निया हाईवे पट्रोल कॉम्युनिकेशंस के सुपरवाइजर स्टीव लोफ्टस ने मीडिया को बताया कि घटना सोमवार सुबह की है और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हमला करने के पीछे उसकी क्या मंशा थी इसका पता अभी नही लगाया जा सका है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हमले में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। स्टीव लोफ्टस ने बताया कि घायलों में एक की हालत काफी गंभीर थी उसे एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में सेना नहीं बल्कि इस वजह से हुआ इमरजेंसी का ऐलान, इमरान ने आर्मी से कहा इस देश को बचाइए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+