जब इस देश के ऊपर से गुजरा चंद्रयान-2 तो यहां के लोगों ने इसे समझ लिया 'एलियन'

कैनबरा। भारत और इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के साथ ही एक नया इतिहास रचा है। पूरी दुनिया में इस मिशन के लिए तालियां बजाई जा रही हैं। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से दोपहर 2:43 मिनट पर लॉन्‍च चंद्रयान-2 करीब 7:30 मिनट पर ऑस्‍ट्रेलिया के ऊपर से गुजरा और लोगों ने समझ लिया कि उनके देश से एलियन गुजर रहे हैं। जी हां, ऑस्‍ट्रेलिया के लोगों ने चंद्रयान-2 को यूएफओ समझ लिया था। कई ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिकों ने सोशल मीडिया पर यूएफओ देखे जाने की बात कही। चंद्रयान-2 भारत का दूसरा मून मिशन है और सितंबर में 48 दिनों के बाद यह चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा।

न्‍यूज चैनल के फेसबुक पेज पर सवाल

न्‍यूज चैनल के फेसबुक पेज पर सवाल

ऑस्‍ट्रेलिया की उत्‍तरी सीमा और क्‍वींसलैंड में रहने वाले लोगों ने आसमान में यूएफओ देखे जाने की बात कही। ऑस्‍ट्रेलिया के एबीसी नॉर्थ वेस्‍ट फेसबुक पेज पर कई लोगों ने नॉर्थ-वेस्‍ट क्‍वींसलैंड के आसमान में चमकती हुई चीज देखने की बात कही। इसके बाद चैनल की तरफ से उन्‍हें विस्‍तार से इस बारे में जानकारी दी गई। चैनल ने उन्‍हें हालांकि उन्‍हें देर से जानकारी दी। इस वजह से कई लोग कन्‍फ्यूज हो गए और उन्‍हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आसमान में आखिर यह चमकती चीज क्‍या है।

दो से तीन मिनट तक आया नजर

दो से तीन मिनट तक आया नजर

मैक्निले शिरे के काउंसिलर ने कहा, 'हम पार्क में थे और एक एनजीओ के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। करीब 160 लोग इकट्ठा थे और इस बीच एक टूरिस्‍ट ने आसमान में देखा।उसने हमें ऊपर देखने का कहा। कोई बहुत ही चमकीली औ इसके पीछे से जो रोशनी थी वह बहुत ही असाधारण थी। यह नॉर्थ-ईस्‍ट की तरफ से आ रही थी। हमनें करीब दो से तीन मिनट तक इसे देखा और फिर यह गायब हो गई। हमें कुछ नहीं पता यह क्‍या था लेकिन यह बहुत ही असामान्‍य था।'

यूएफओ नहीं इसरो का चंद्रयान 2

यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न क्‍वीसलैंड में प्रोफेसर जोंटी हॉर्नर ने लोगों की उत्‍सुकता का जवाब दिया। उन्‍होंने फेसबुक पर लिखा, 'फुटेज से यह बिल्‍कुल वैसा दिखता है जैसा कोई स्‍पेसक्राफ्ट अपने रॉकेट के साथ वातावरण में नजर आता है जिसमें से आग निकल रही है। यह बहुत ही धीमी गति से गुजर रहा है। ऐसा लगता है कि यह भारत का चांद पर भेजा गया मिशन है।' इसरो की ओर से भी लॉन्चिंग की लाइव फीड के साथ कहा गया था कि चंद्रयान-2 अब दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है। लाइव फीड में श्रीलंका की सीमाएं साफ नजर आ रही थीं।

साल 2022 में गगनयान

साल 2022 में गगनयान

चंद्रयान-2 जो कि भारत का चंद्रमा पर दूसरा अभियान है, उसकी सफलता पर अमेरिकी अंतरिक्ष संस्‍था नासा से भी बधाईयां आई हैं। नासा के अलावा ग्‍लोबल मीडिया भी इसरो की उसकी इस सफलता के लिए तालियां बजा रही है। साल 2022 में भारत का मिशन गगनयान लॉन्‍च होगा और पहली बार भारत चांद पर एक ह्यूमन मिशन को लॉच्‍ करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+