PM मोदी के व्हाइट हाउस आने से पहले 'पेन मसाला' की शानदार प्रस्तुति, छैंया-छैंया गाने पर लोगों को झुमाया, VIDEO
Pen Masala Performance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। पीएम मोदी के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले प्रख्यात कैपेला ग्रुप 'पेन मसाला' ने बॉलीवुड के मशहूर गाने 'छैंया-छैंया' पर जबरदस्त प्रस्तुति दी।
इसके साथ ही उन्होंने 'जश्न-ए-बहारा' गीतों पर भी शानदार परफोर्मेंस दिया। उन्होंने यह प्रस्तुति तब दी, जब सबकी निगाहें पीएम मोदी के व्हाइट हाउस आगमन पर थी। तब उस वक्त सबका ध्यान मशहूर गाना छैंया-छैंया पर था।

भारतीय मूल के गायकों के साथ दुनिया के पहले दक्षिण एशियाई ए कैपेला समूह पेन मसाला ने पीएम मोदी के आगमन का इंतजार कर रहे लोगों को तिरंगे के रंग में रंगकर उत्साहित कर दिया। एक कैपेला संगीत वाद्ययंत्र के बिना किया जाने वाला गीत है।
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म से छैंया-छैंया गीत है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। ट्रेन की छत पर फिल्माया गया शाहरुख का मलायका अरोड़ा के साथ गाना और डांस सीक्वेंस आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। पेन मसाला के सदस्य बिना किसी वाद्ययंत्र के गाते हैं। पेन मसाला 11 गायकों का एक समूह है।
Recommended Video
पिछले कुछ वर्षों में, इस ए कैपेला समूह के सदस्य बदल गए हैं। वे पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के छात्र हैं और हर साल, अधिकांश सदस्य नए लोगों के लिए जगह बनाने के लिए चले जाते हैं। छात्रों के इस समूह ने व्हाइट हाउस के दक्षिण उद्यान में प्रधानमंत्री के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे 3 हजार लोगों की भीड़ के सामने ये प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़ें- जब व्हाइट हाउस को पहली बार देखा था... प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडेन को सुनाया 30 साल पुराना किस्सा












Click it and Unblock the Notifications