162 यात्रियों को लेकर काला सागर के तट पर जा अटका विमान, बाल-बाल बची जान

Recommended Video

    Pegasus airlines का plane runway पर फिसलकर समुद्र तट पर अटका । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। तुर्की में आज उस वक्त एक आश्चर्यजनक विमान दुर्घटना देखने को मिला जब पेगसस एयरलाइंस का एक जहाज रनवे से फिसलकर ब्लैक सी (काला सागर) के तट पर पहुंच गया और सुमद्र में गिरते गिरते बचा। हादसे के वक्त विमान में 162 यात्री सवार थे। हालांकि तुर्की मीडिया के मुताबिक इस हादसे में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को किसी तरह की चोटें नहीं आईं हैं।

    ऐसे हुआ हादसा

    ऐसे हुआ हादसा

    यह हादसा उत्तरी तुर्की में के ट्रैबजॉन शहर के एयरपोर्ट पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक पेगसस एयरलाइंस के इस विमान ने तुर्की की राजधानी अंकारा से ट्रैबजॉन शहर के लिए उड़ान भरी था। ट्रैबजॉन एयरपोर्ट, काला सागर के तट पर बसा है। अंकारा से उड़कर जब ये बोइंग विमान ट्रैबजॉन शहर पहुंचा तो लैंड करते समय यह विमान रनवे पर फिसल पड़ा और काला सागार के तट पर जा अटका।

    तस्वीरें हुई वायरल

    तस्वीरें हुई वायरल

    हालांकि यह विमान काला सागर में गिरा नहीं, बल्कि उसके किनारे पर किसी तरह अटक गया जिसके बाद से इस विमान की तस्वीरें पूरी दुनिया में वायरल हो गई। कई लोग विमान के इस तरह अटकने और इस हादसे में किसी के घायल न होने को चमत्कार बता रहे हैं। हादसे के वक्त विमान की रफ्तार 204 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है।

    विमान में धमाके की फैली अफवाह

    विमान में धमाके की फैली अफवाह

    हादसे में बाल बाल बचे यात्रियों ने बताया कि हादसे के वक्त सभी यात्रियों की सांसे अटक गईं थी। विमान के रुकने के बाद उसके तेल की दुर्गंध फैल गई जिससे कुछ यात्रियों को लग रहा था कि विमान का तेल लीक हो गया है और इसमें धमाका भी हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। तुर्कीश अधिकारी इस हादसे की जांच में लगे हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+