B-20 में बोले एस जयशंकर, ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत, इसके बिना आगे नहीं बढ़ सकता G-20

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने B-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि G-20 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना है और अगर ग्लोबल साउथ की महत्वपूर्ण चिंताओं पर बात नहीं की गई तो यह आगे नहीं बढ़ सकता।

अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने कहा कि विकासशील देशों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता उस समय अधिक महसूस हुई, जब दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि जी20 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना है। इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए ग्लोबल साउथ की महत्वपूर्ण चिंताओं पर बात करने की जरूरत है।

s jaishankar b20

जयशंकर ने आगे कहा कि ग्लोबल साउथ एक उत्पादक के बजाय एक उपभोक्ता बनकर रह गया है। इसके कई कारण हैं जैसे- सब्सिडी, प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन और रणनीतिक विकल्प। इन सभी वजहों से वह एक उपभोक्ता बनकर रह गया है।

विदेश मंत्री ने आगे कहा जब भारत ने पिछले दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता संभाली थी, तो हम पूरी तरह से सचेत थे कि जब हम मिलेंगे तो अधिकांश विकासशील देश मेज पर नहीं होंगे, यह बहुत मायने रखता था... इसलिए प्रधानमंत्री ने जनवरी में वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन बुलाने का फैसला किया।

जयशंकर ने कहा, इस साल हमने उनकी चुनौतियों और प्राथमिकताओं के बारे में सुना और उन्हें जी20 एजेंडे का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत वह भारत है, जहां दुनिया एक साथ प्रयोग, विस्तार, तैनाती, नवाचार और सफलताओं का गवाह बनती है।

उन्होंने कहा कि मैं इन विकासों पर केवल इसलिए जोर नहीं देता क्योंकि ये दुनिया की आधे से अधिक समस्याओं का समाधान करते हैं। मैं इस पर इसलिए जोर देता हू क्योंकि ये शेष ग्लोबल साउथ को भी एक दिशा देते हैं। जयशंकर ने कहा कि हम फिजी और म्यांमार से लेकर मोजाम्बिक, यमन, तुर्किये तक आपदा, आपातकालीन और संघर्ष स्थितियों से निपटने के पहले उत्तरदाता के रूप में भी उभरे हैं।

आपको बता दें कि बिजनेस-20 यानी कि B-20, जी-20 का ही एक मंच है। ये ग्लोबल बिजनेस कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व करता है। इसे 2010 में स्थापित किया गया था। भारत में तीन दिवसीय B-20 शिखर सम्मेलन 25 से 27 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।

इस बार B-20 समिट की थीम R.A.I.S.E. पर केंद्रित हैं, जिसमें R-रिस्पोंसिबल, A-एक्सेलिरेटेड, I-इनोवेटिव, S-सस्टेनेबल और E-इक्वेटेबल।

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12 बजे B-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें 55 देशों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि यह जG-20 के सबसे महत्वपूर्ण समूहों में से एक हैं, जिसका फोकस आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+