VIDEO: शख्स ने बीच हवा में खोला फ्लाइट का इमरजेंसी डोर, ट्विटर पर लोग तेजस्वी सूर्या को करने लगे टैग
शुक्रवार को एशियाना एयरलाइंस के विमान का एक यात्री ने आपातकालीन निकास खोल दिया। उस वक्त फ्लाइट लैंडिग की तैयारी कर रही थी।

एशियाना एयरलाइंस की एक फ्लाइट में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पुरुष यात्री ने बीच हवा में विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब फ्लाइट दक्षिण कोरिया के शहर डेगू में लैंड करने वाली थी।
एशियाना एयरलाइंस की OZ 8124 फ्लाइट ने शुक्रवार की सुबह जेजू आईलैंड से उड़ाने भरी थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एयरबस A321-200 लगभग 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा था। यह डोमेस्टिक फ्लाइट सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने वाली थी। जब फ्लाइट हवा में 200 मीटर की उंचाई पर थी तभी आपातकालीन निकास के पास बैठे एक यात्री ने दरवाजा खोल दिया।
A man has been arrested for opening emergency door of an #AsianaAirlines flight during landing with its door still open at Daegu International Airport on Friday.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 26, 2023
All 194 passengers survived, but some had breathing problems.#southkorea #viral #viralvideo #korean #korea pic.twitter.com/lX4ZY9KT1e
एशियाना का कहना है कि अचानक से दरवाजा खुलने की वजह से कुछ यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई हुई और लैंडिंग के बाद कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि, इस घटना में कोई बड़ी चोट या क्षति नहीं हुई है।
वहीं हवा में फ्लाइट का दरवाजा खोलने वाले 30 साल के इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शख्स ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि, इस फ्लाइट में 48 एथलीट भी मौजूद थे। जो पास के शहर उल्सान में एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे।

एक चश्मदीद के मुताबिक, इमरजेंसी डोर खोलने वाले शख्स ने दरवाजा खोलकर बाहर कूदने का प्रयास किया था। फ्लाइट अटेंडेंट ने पुरुष यात्रियों से मदद उसे पकड़ लिया और उसे अंदर खींच लिया। वहीं इंडिया में लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स बीजेपी सासंद तेजस्वी सूर्या को टैग कर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में कथित तौर पर बीजेपी सांसद के उपर एयरपोर्ट पर खड़े प्लेन का इमरजेंसी गेट खोलने का आऱोप लगा था।
Was the passenger from Bangalore ? https://t.co/YQml1wdTCp
— Nidhi Razdan (@Nidhi) May 26, 2023
एक यूजर्स ने तेजस्वी सर्या को टैग करते हुए पूछा कि, क्या आप इस विमान में थे? वहीं एक अन्य यूजर @VinayNChaudhary ने लिखा कि, तेजस्वी सूर्य तो नहीं था ना। एक अन्य शख्स @Rickyrajkumar ने लिखा कि, यात्री का नाम क्या था?....सूर्या!! वहीं फेमस जर्नालिस्ट निधि राजदान ने पूछा कि, क्या यात्री बेंगलुरु से था ?












Click it and Unblock the Notifications