देखते-देखते श्रीनगर जैसा नजर आने लगा पेरिस

पेरिस। इस तस्‍वीर को देखकर हैरान मत होइएगा। इसमें से एक तस्‍वीर फ्रांस की राजधानी पेरिस की है और दूसरी भारत के राज्‍य जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर की है। बुधवार को पेरिस का नजारा श्रीनगर या जम्‍मू कश्‍मीर के किसी हिस्‍से से कम नहीं लग रहा था। पेरिस में एक बार फिर बुधवार को सात सीरियल ब्‍लास्‍ट्स हुए हैं।

यह ब्‍लास्‍ट्स शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी की तलाश के लिए चलाए गए सर्व ऑपरेशन के दौरान हुए है। ब्‍लास्‍ट्स के दौरान किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि चार पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए हैं।

डेली मेल की खबर के मुताबिक ब्‍लास्‍ट्स पेरिस के बिजी सेंट डेनिश इलाके में हुए और इनसे पहले आतंकियों की ओर से फायरिंग हुई थी।

फिलहाल फ्रेंच आर्मी और पुलिस फोर्स ने इस पूरे इलाके को घेर लिया। नागरिकों को यहां से बाहर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है और इस जगह को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है।

इस पूरे सर्च ऑपरेशन में स्‍वाट की टीमें और स्‍पेशल फोर्सेज भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि छह आतंकी यहां पर छिपे हुए हैं जिनमें से दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

एक महिला सुसाइड बाम्‍बर के भी खुद को उड़ाने की खबरें हैं। पेरिस के समयानुसार सुबह करीब 4:30 बजे से ही यह ऑपरेशन जारी है। पेरिस में भी श्रीनगर की ही तरह इस समय जनजीवन ठप है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+