पेरिसः इंडियन बिजनेसमैन से लूटे 2.40 करोड़ के हीरे
पेरिसः शुक्रवार को दो भारतीय कारोबारियों के साथ पेरिस में लूटपाट की गई। ये दोनों भारतीय कारोबारी पेरिस में डायमंड का कारोबार करते हैं। ये दोनों एक बैठक के बाद लौट रहे थे इसी दौरान पेरिस में एक मेट्रो स्टेशन के दौरान दो करोड़ चालीस लाथ रुपये के हीरे लूटकर फरार हो गए। ये घटना शुक्रवार को सुबह की बताई जा रही है।

पेरिस पुलिस के मुताबिक इन व्यापारियों पर लूटेरों की पहले से ही नजर थी। जब ये दोनों मीटिंग के बाद मेट्रो स्टेशन में परवेश कर रहे थे तो लूटेरे इनका बैग छीनकर भाग गए।
जिस इलाके में ले लूटपाट हुई उस इलाके को हीरा कारोबार के लिए जाना जाता बहै। कहा जाता है कि इस इलाके में कई हीरा कारोबारी रहते हैं। इस इलाके में पहले भी कई बार लूटपाट की घटनाएं हुई हैं।
विदेशी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के महीने में रिट्ज होटल में लूटेरों के एक गैंग ने जूलरी की एक दुकान में शीशे तोड़ कर धावा बोल दिया था। लेकिन बाद में इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
एक होटल में हॉलिवुड जगत की रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन से बंदूक की नोक पर लाखों की जूलरी लूट ली गई थी। रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन के साथ ये घटना अक्टूबर 2016 में हुई थी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय में 'जहरीला पनीर' खाने से 175 बच्चे बीमार, जांच शुरू












Click it and Unblock the Notifications