पेरिस हमला: आतंकी हमले के निशाने पर थे राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज दहशतगर्तों ने जिस तरह से लाशें बिछायी हैं उसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस खतरनाक आतंकी हमले के निशाने पर राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद थे।
आपको बता दें कि भारतीय समया नुसार रात पौने तीन बजे पेरिस में 6 जगह सीरयल ब्लास्ट हुए। आतंकियों ने पेरिस के मशहूर थिएटर बाटाक्लान में 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना कर उनकी जान ले ली।
थिएटर में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया है कि आतंकी सीरिया का बदला लेने की बात कह कर गोली बरसा रहे थे। फिलहाल पुलिस के मुताबिक उन्होंने 6 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है।













Click it and Unblock the Notifications