गजब की तरकीब! पैसा बचाने के लिए बच्चे को छुपाया, डिज्नीलैंड के अंदर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली, 26 सितंबर: अमेरिका का डिज्नीलैंड दुनिया भर में काफी पॉपुलर हैं। भारत में भी ज्यादातर लोगों ने इसके जरूर सुना होगा। हालांकि पृथ्वी पर हैप्पीएस्ट प्लेस कहलाने वाली यह जगह अब काफी महंगी हो गई है। ऐसे में कुछ पेरेंट्स तिकड़म बाजी करके अपना फायदा और डिज्नीलैंड को चूना लगाने का काम कर रहे है, जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसको जानने के बाद एक बार तो आप भी कहेंगे कि क्या दिमाग लगाया है।

डिज्नीलैंड को चपत लगाने का नया तरीका
दरअसल,टिकटोक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्रुप को बच्चों के साथ बेबी स्ट्रोलर (baby stroller) के साथ डिज्नी पार्क के लिए टिकट खरीदने के लिए लाइन में इंतजार करते हुए दिखा जा सकता है। हालांकि डिज़्नी कास्ट मेंबर मुस्कुराता है और स्ट्रोलर की तरफ देखता भी है, लेकिन उसके पास साफ तौर से बड़े बच्चे के बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है, जो उसके दूसरे बेबी के पैरों दिखने से रोकने के लिए एक कंबल में ढका हुआ है।

पूरा झोल टिकट को लेकर था
फिर आगे जाकर महिला उस छोटी लड़की को उठाती है, जो सिंड्रेला की ड्रेस में तैयार है। फिर स्ट्रोलर से बाहर आने पर कंबल वापस सीट पर फेंक देती है। यहां पूरा झोल टिकट को लेकर था। डिज्नी वर्ल्ड में एंट्री फीस से बचने के लिए एक प्राइमरी स्कूल के बच्चे के पीछे एक दूसरे बच्चे को छिपाने वाली एक महिला का वीडियो टिकटोक पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि उसने यह गलत किया है या फिर वो टैलेंटेड है।

टिकटोक पर वायरल हुआ वीडियो
टिकटॉकर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि जब डिज़्नी टिकट की कीमतें बढ़ जाती हैं, बेचारा बच्चा। सोमवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो को पहले ही 7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। हालांकि कमेंट में यूजर दो अलग-अलग भागों बटे हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "मेरा बेटा 4 साल का है, लेकिन डिज्नीलैंड में वह जानता है कि वह 2 साल का है। एक और यूजर ने लिखा कि "मेरे माता-पिता ने भी मुझे ऐसा करने के लिए कहा था। एक और यूजर ने सहानुभूति जताते हुए लिखा कि मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं।

3 साल के बच्चे का लगता है पूरा टिकट
आपको बता दें कि डिज्नी वर्ल्ड पार्क में सिंगल एंट्री के लिए लिए $109 से $159 प्रति दिन तक जाता है, जो यात्रा की तारीख और समय पर निर्भर करता है। 3 वर्ष और उससे अधिक साल के हर बच्च का विजिटर पास या फिर फिर टिकट खरीदा हुआ होना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications