भारतीय व्यंजन इतना पसंद आया कि UK के दंपति ने बेटी का नाम ही 'पकौड़ा' रख दिया, पोस्ट हो रहा वायरल
नई दिल्ली, 04 सितंबर। आपने अक्सर खाने-पीने के नाम पर लोगों को अपने बच्चों का नाम रखते हुए सुना होगा। दरअसल लोगों को जब कोई चीज काफी पसंद होती है तो उससे उन्हें काफी लगाव हो जाता है और वह अपने बच्चों को भी उसी तरह से देखते हैं और उतना ही लगाव रखते हैं। राबड़ी, इमरती, लड्डू जैसे नाम आपने अक्सर सुना होगा। भारत में अक्सर लोग इस तरह के नाम लोग अपने बच्चों के रखते हैं। लेकिन विदेश में भी एक दंपति ने अपने बच्चे का नाम भारतीय व्यंजन के नाम पर रखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट
युनाइटेड किंगडम में एक दंपति ने अपने बच्चे का नाम भारतीय व्यंजन पकौड़े के नाम पर रखा है। आपको यह सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा। दरअसल हुआ यूं कि यूके के एक रेस्टोरेंट मालिक ने मजाक में यह किया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। न्यूटाउनबे में स्थित द कैप्टंस टेबल नाम के रेस्टोरेंट में यह मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट की ओर से जो रेसिपी शेयर की गई है उसे देखकर लोग चकित रह गए हैं और सोशल मीडिया पर यह काफी शेयर हो रहा है।

नाम रखा पकौड़ा
यूके के कपल ने रेस्टोरेंट में जो डिश ऑर्डर की है, इसके साथ ही 24 अगस्त को पैदा हुई बेटी की तस्वीर को भी शेयर किया है। बच्ची की मां को रेस्टोरेंट में पकोड़ा इतना पसंद आया कि उसने अपनी बेटी का नाम ही पकौड़ा रख दिया। रेस्टोरेंट की ओर से जो फेसबुक पोस्ट शेयर किया गया है, उसमे रेस्टोरेंट के बिल और बच्ची की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ऐसा पहली बार हुआ है, पकौड़े की दुनिया में आपका स्वागत है।

लोग दे रहे प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसपर हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पोस्ट के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग अपने आपको इसपर प्रतिक्रिया देने से रोक नही सके। एक यूजर ने लिखा मेरी पसंदीदा चीज प्रेगनेंसी के दौरन केले के चिप्स और तरबूज थी। भगवान का शुक्र है कि मैं थोड़ा दिमाग के साथ पैदा हुई जो मैंने अपने बच्चे का नाम इसपर नहीं रखा। एक दूसरे यूजर ने लिखा मैंने भी अपनी बेटी का नाम टैको बेला रखा था।
अब दी सफाई
सोशल मीडिया पर जिस तरह से इस पोस्ट को इतनी लोकप्रियता मिल रही है उसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक हिलेरी ब्रैनिफ ने सफाई देते हुए कहा कि यह सबकुछ एक मजाक था। महिला ने यह स्टोरी इसलिए शेयर की ताकि लोगों में थोड़ा दिलचस्पी बढ़े। फूड इंडस्ट्री में महंगाई के बीच उन्होंने यह स्टोरी शेयर की थी। वहीं महिला ने भी इस पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने सोचा था मैं एक पोस्ट शेयर करूंगी, दुनिया में मेरी दो सबसे पसंदीदा चीज चिकन पकौड़ा और मेरी पोती है। मैंने सोचा था कि कुछ दिनों के लिए दोनों के नाम को जोड़कर उसका नाम रख दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications