Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पापुआ न्यू गिनी में भीषण नरसंहार.. 64 लोगों को उतारा गया मौत के घाट, पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

Papua New Guinea News: प्रशांत क्षेत्र में भारत के करीबी दोस्त पापुआ न्यू गिनी में भीषण नरसंहार किया गया है, जिसने पूरी दुनिया को दहलाकर रख दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आदिवासी हिंसा में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने प्रशांत राष्ट्र के हालिया इतिहास में इस घटना को सबसे बड़ा हत्याकांड करार दिया है। पोस्ट-कूरियर अखबार ने स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए कहा है, कि एंगा प्रांत के वापेनमांडा जिले में रविवार सुबह हत्याएं शुरू हुईं।

Papua New Guinea 64 people killed

एक साथ 64 हत्याएं

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, जिस इलाके में हत्याएं हुई हैं, वो हाइलैंड्स क्षेत्र है, जिसका इतिहास खूनी रहा है, लेकिन बीते सालों में ये सबसे बड़ी हिंसा है। बताया जा रहा है, कि इस बार की हिंसा अंबुलिन और सिकिन जनजातियों के बीच भड़की थी।

पुलिस ने पोस्ट-कूरियर को बताया है, कि उन्होंने सोमवार सुबह तक वेपेनमांडा की सड़क के किनारे, घास के मैदानों और पहाड़ियों से लगभग 64 शव बरामद किए हैं। आशंका जताई गई है, अभी कई शव और बरामद हो सकते हैं।

अखबार ने बताया है, कि प्रतिद्वंद्वी गुटों ने लड़ाई में AK47 और M4 राइफल जैसी बंदूकों का इस्तेमाल किया है। अखबार ने कहा है, कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) ने कहा है, कि हिंसा में वही जनजातियां शामिल थीं, जो पिछले साल एंगा प्रांत में हुई झड़पों के लिए ज़िम्मेदार थीं, जिसमें 60 लोग मारे गए थे।

देश के पुलिस बल के एक वरिष्ठ अधिकारी जॉर्ज काकास ने कहा, "यह अब तक की सबसे बड़ी हत्याकांड है, जो मैंने एंगा में देखी है, शायद पूरे हाइलैंड्स में, और शायद पापुआ न्यू गिनी में भी।" काकास ने एबीसी को बताया, "हम सभी तबाह हो गए हैं, हम सभी मानसिक रूप से तनावग्रस्त हैं।" उन्होंने कहा, कि "इसे समझना काफी कठिन है।"

एएफपी समाचार एजेंसी ने कहा है, कि पुलिस को घटनास्थल से ग्राफिक वीडियो और तस्वीरें मिलीं, जिसमें सड़क के किनारे और एक फ्लैटबेड ट्रक के पीछे ढेर में खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। एजेंसी ने कहा, कि सेना ने क्षेत्र में लगभग 100 सैनिकों को तैनात किया है, लेकिन उनका प्रभाव सीमित है, सुरक्षा सेवाओं की संख्या और बंदूकें काफी कम हैं।

अवैध बंदूकों का बढ़ रहा कारोबार

हाइलैंड्स क्षेत्र ने अवैध बंदूकों का कारोबार काफी बढ़ रहा है और एक-47 बंदूकों की भी धड़ल्ले से सप्लाई की जाती है, जिसकी वजह से इस इलाके में हिंसक घटनाओं के कम नहीं हो रही हैं।

इस क्षेत्र में झगड़े की सबसे बड़ी वजह जनजातियों के बीच प्रभुत्व और वर्चस्व की लड़ाई और जमीन विवाद की वजह से अकसर ये संघर्ष भड़कता रहता है, जिसमें ये समुदाय अपनी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करते हैं और बेहिसाब संख्या में लोगों का कत्ल करते हैं। पिछले साल पुलिस ने एंगा में तीन महीनों का लॉकडाउन भी लगाया था, जिसमें यात्राओं पर प्रतिबंध के साथ साथ कर्फ्यू भी शामिल था, लेकिन हिंसक घटनाएं सिर्फ लॉकडाउन तक ही बंद रहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+