मरी हुई बेटी को गोद में लेकर अलविदा करता दिखा फिलिस्तीनी पिता, चेहरे पर मुस्कान देख भावुक हुए लोग
Palestinian man and his daughter video: फिलिस्तीन और इजराइल के बीच छिड़ी जंग से कौन वाकिफ नहीं। न जाने कितने ही बेगुनाह लोग इस जंग में मारे जा रहे हैं। कईयों का तो कोई अता पता ही नहीं लेकिन कई इंटरनेट के जरिये हम तक पहुंच रहे हैं। ऐसे वीडियो दिल तोड़ देने वाले हैं। इस कड़ी में एक और क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लाचार फिलिस्तीनी पिता अपनी मरी हुई बच्ची को गोद में लेकर उसे आखिरी विदाई दे रहा है।
साफ नजर आ रही बेबस बाप की लाचारी
किसी भी मां-बाप के लिए सबसे बड़ा गम अपने बच्चों को आंखों के सामने जाते हुए देखना होता है। हर मां-बाप यही चाहते हैं कि वे अपने बच्चों से पहले इस दुनिया को रुख्सत कर जाएं। लेकिन हर बार वक्त इंसान के हिसाब से नहीं चलता। वीडियो में जो पिता अपनी मरी हुई बेटी को हाथ में थामे है, उसकी लाचारी उसकी मुस्कुराहट साफ बयां कर रही है। ऐसी लाचारी, जिसके बारे में वो किसी को बता भी नहीं सकता।

इजराइल की एयर स्ट्राइक में गंवाई जान
क्लिप में जो दिख रही बच्ची की जान उस एयर स्ट्राइक में गई है, जो अल सुबह इजराइल ने फिलिस्तीन पर की थी। इसमें न जाने कितने ही बेगुनाहों ने अपनी जिंदगी गंवा दी। इन बेगुनाहों का दर्द कोई नहीं समझ सकता। बस सोशल मीडिया से सामने आ रहे क्लिप्स और जानकारियों से लोग अपनी सांत्वना ही इन्हें दे सकते हैं। लेकिन वायरल हो रहा बाप बेटी का ये वीडियो बेहद इमोशनल कर देने वाला है।
पिता को आयरन मैन बुला रहे लोग
वीडियो देखने के बाद लोग शख्स को आयरन मैन बुला रहे हैं। इसलिये नहीं कि वो अपनी बेटी को विदाई दे रहा है। बल्कि इसलिए कि मरी बेटी को गोद में लिए इस बाप की आंखों में एक भी आंसू नहीं है। वो अपनी बेटी को दिल पर पत्थर रखकर मुस्कुराकर विदाई दे रहा है। हर कोई भावुक होकर कमेंट सेक्शन में बच्ची को श्रद्धांजलि दे रहा है। एक यूजर ने कहा कि बच्ची को भगवान अपने कदमों में स्थान दे। एक ने कहा कि इसमें इस मासूम का क्या कुसूर था। लेकिन दो देशों के बीच की लड़ाई में उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
पिता के भरोसे के कायल हुए लोग
एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसा कोई भी पिता ना देखे। ये वाकई दिल तोड़ देने वाला है। अपनी बच्ची को खोने के बाद भी उसकी मस्कान में एक भरोसा साफ नजर आ रहा है। ऐसे क्षण में भी वो खुद को संभाल रहा है। सोचिये अगर पूरी दुनिया में ऐसे ही फिलिस्तीनी लोग हों तो ये दुनिया कितनी खूबसूरत हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications