इजरायल ने हमास पर बरपाया कहर, 200 फिलिस्तीनी मरे, 1600 घायल, नेतन्याहू ने बताए 3 मकसद
इजरायल में हमास के हमले के बाद अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके जवाब में इजरायल ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमला तेज कर दिया है।
फिलस्तीनी अधिकारियों ने दावा किया है कि इजरायली हवाई हमले में लगभग 200 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई है और एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।

इसराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा को लेकर हुई बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस वीडियो में नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह से देश में जंग की स्थिति है। उन्होंने कहा कि उनका देश 3 मोर्चे पर काम कर रहा है।
नेतन्याहू ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य इजरायली सीमा में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को बाहर निकालना है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर हमला हुआ है, उनके बीच सुरक्षा और शांति स्थापित किया जाना जरूरी है। नेतन्याहू ने कहा कि उनका दूसरा लक्ष्य इस हमले का बदला लेना है।
नेतन्याहू ने कहा कि उनका दूसरा लक्ष्य हमास से इसकी कीमत वसूलना है। उन्होंने कहा कि ये कीमत गाजा पट्टी में भी चुकानी होगी। इसके बाद पीएम नेतन्याहू ने अगला टार्गेट बताते हुए कहा कि उनका तीसरा लक्ष्य दूसरे मोर्चों पर मजबूती लाना है ताकि कोई गलती से इस युद्ध में शामिल ना हो।''
नेतन्याहू ने आगे कहा- हम युद्ध में हैं। मैं देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करता हूं ताकि हम जंग में जीत हासिल कर सकें।
अलजजीरा के मुताबिक 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी इजराइल में घुस गए हैं। 1948 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है।
हमास के हमलों के जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी में उनके 17 मिलिट्री कंपाउंड और 4 मिलिट्री हेडक्वार्टर्स पर हमले का दावा किया है। इसमें अब तक 198 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जबकि 1600 से ज्यादा लोग घायल हैं।
हालांकि फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मौतें कहां हुईं और क्या मरने वालों में गाजा में हमास के आतंकवादी या नागरिक शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications