Nawaz Sharif News: नवाज़ शरीफ की सजा को किया गया सस्पेंड, पाकिस्तान में चौथी बार PM बनने का रास्ता साफ!
Nawaz Sharif News: पाकिस्तान की सेना का डबल गेम एक बार फिर से एक्सपोज हो गया है और पाकिस्तान की पंजाब प्रात की अंतरिम सरकार ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की सज़ा को सस्पेंड कर दिया है। अल-अजीजिया मामले में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ की सजा को अंतरिम पंजाब कैबिनेट ने निलंबित कर दिया है।
माना जा रहा है, नवाज़ शरीफ की सज़ा को तय स्क्रिप्ट के तहत सस्पेंड किया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, प्रांतीय कैबिनेट के फैसले से देश के अन्य राजनीतिक दलों में चिंता बढ़ सकती है।

पाकिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने पंजाब कैबिनेट के कदम की पुष्टि करते हुए कहा, कि यह फैसला आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 401 के तहत अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है, जो इसे किसी भी अपराधी को माफ करने के लिए भी अधिकृत करता है।
पंबाज कैबिनेट ने ये फैसला सर्कुलेशन समरी के जरिए लिया है, हालांकि सूचना मंत्री आमिर मीर ने कहा है, कि ''मामले का अंतिम फैसला अदालत ही करेगी।''
नवाज शरीफ की सज़ा सस्पेंड होने का मतलब
नवाज शरीफ की सजा को उस वक्त सस्पेंड किया गया है, जब नवाज शरीफ को संघीय न्यायिक परिसर (एफजेसी) और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में एक जवाबदेही अदालत में कई सुनवाई में भाग लेने का कार्यक्रम है।
साल 2019 में लंदन रवाना होने से पहले तत्कालीन इमरान खान की पीटीआई सरकार ने चिकित्सा आधार पर नवाज शरीफ की सजा को इसी कानून के तहत निलंबित किया था। मीर ने कहा, पीएमएल-एन सुप्रीमो ने पंजाब कैबिनेट से उनकी सजा निलंबित करने का अनुरोध किया था।
यह ध्यान दिया जाना चाहिए, कि नवाज शरीफ को एवेनफील्ड और अल-अजीजिया स्टील मिल्स दोनों मामलों में जवाबदेही अदालत द्वारा सजा सुनाई गई थी।
इसके बाद सजा को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई, जिसने जवाबदेही अदालत की सजा को निलंबित कर दिया था। सज़ा को चुनौती देने वाली याचिका के लिए अपील की कार्यवाही तब चल रही थी, जब दो दिन पहले नवाज़ शरीफ चार सालों के बनवास के बाद नवाज शरीफ वापस पाकिस्तान लौट आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications