चिकन में कम डाला था मसाला, महिला को बिल्डिंग से फेंका.. पाकिस्तान के लाहौर का खतरनाक वीडियो वायरल
Pakistan News: एक बेदह सनसनीखेज और चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया गया है, कि वो वीडियो पाकिस्तान के लाहौर शहर का है।
इस वीडियो में दावा किया गया है, कि "एक पाकिस्तानी महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने जबरन खिड़की से बाहर फेंक दिया, क्योंकि वे चिकन में मसाला कम देने की वजह से काफी ज्यादा गुस्से से भर गये थे।"

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है, कि एक लड़की अपने घर के सामने खड़ी नजर आ रही है। कुछ क्षण बाद, जब उसने एक महिला के चिल्लाने और इमारत की ऊपरी मंजिल से कुछ गिरने की आवाज सुनी, तो उसने तेजी से दरवाजे बंद कर दिए। कुछ ही सेकंड में, कई लोग उस महिला की मदद करते देखे जा रहे हैं, जिसके पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
इस वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
9 मार्च को पाकिस्तानी वेबसाइट एआरवाई न्यूज पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसे बिल्डिंग से बाहर फेंक दिया। बाद में, पंजाब (पाकिस्तान) की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने भी पीड़िता के पति की तस्वीरों के साथ खबर पोस्ट की, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मरियन शरीफ ने यह भी पुष्टि की है, कि महिला को "अच्छा खाना" नहीं परोसने के कारण बाहर फेंक दिया गया था, हालांकि, उन्होंने कौन सा खाना, इसका जिक्र नहीं किया था।
क्या मसालेदार चिकन न परोसने पर महिला को बाहर फेंका गया?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुखद घटना लाहौर के नॉनेरियन चौक पर शालीमार रोड के पास हुई। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान मरियम के रूप में की गई है। एक प्राथमिकी दर्ज की गई और मामले में उसके पति शहजाद, बहनोई रोमान और सास शाज़िया को नामित किया गया है।
हालांकि, FIR में चिकन पकाने से जुड़े किसी विवाद का जिक्र नहीं है, जिसके कारण इतनी भयावह घटना हुई। लेकिन, पाकिस्तानी मीडिया ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ और पीड़ित महिला का बयान लेने वाले पुलिस अधिकारियों के हवाले से लिखा है, कि चिकन में मसाला सही तरीके नहीं देने की वजह से महिला ने खुद बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा, कि घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं से आगे की जांच की जा रही है।
-
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications