सेना को असली आतंकवादी बताते ही पाकिस्तान की पूर्व मंत्री की बेटी घर से अगवा, कहां हैं इमाम मजारी?
Shireen Mazari's daughter Imaan Mazari News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की पूर्व नेता शिरीन मजारी की बेटी को कथित तौर पर इस्लामाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, इमरान खान की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहीं शिरीन मजारी ने आरोप लगाया है, कि आधी रात को उनकी बेटी को घर से अगवा किया गया है।
देर रात की एक पोस्ट में, पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने कहा, कि महिला कर्मियों और पैराट्रूपर्स सहित सादे कपड़ों में उनके घर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनकी बेटी इमान हाजिर मजारी को अगवा कर लिया है। शिरीन मजारी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, कि पुलिसकर्मी उनके घर के सामने का दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आए।

शिरीन मजारी की बेटी किडनैप!
पाकिस्तान की पूर्व मंत्री शिरीन मजारी ने आरोप लगाया है, कि कानून पालन करवाने वालों ने कानून का उल्लंघन किया है और उनकी बेटी को पकड़ लिया है। उन्होंने कहा, कि उन लोगों ने सिक्योरिटी कैमरे और उनकी बेटी का लैपटॉप और फोन जब्त कर लिया है।
शिरीन मजारी ने खुलासा किया, कि घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे पुलिसवालों से जब उन्होंने घर में घुसने की वजह पूछी, तो उन्हनों कुछ नहीं बताया, लेकिन उन्होंने इमान को खींच लिया और उसे अपने साथ लेकर चले गये।
शिरीन मजारी ने कहा, कि "हमने पूछा, कि वे किसके लिए आए हैं, तो उन्होंने इमान को बाहर खींच लिया। उन्होंने पूरे घर में मार्च किया। मेरी बेटी अपने रात के कपड़े में थी, और उसने कहा कि मुझे कपड़े बदलने दो, लेकिन वे उसे खींचकर ले गए।"
उन्होंने कहा, कि इमान नाइटड्रेस में थीं। शिरीन मजारी ने आगे कहा, उन्होंने अपनी बेटी के नाइटवियर बदलने के लिए कुछ समय देने के अनुरोध किया था, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया और उसे जबरन लेकर चले गये।
उन्होंने कहा, कि ऑपरेशन के दौरान पुलिसकर्मियों के पास कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं था। उन्होंने कहा, कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ मां और बेटी ही थीं।
मजारी ने पूरे प्रकरण को 'राज्य फासीवाद' और अपहरण करार दिया है।
अपनी गिरफ़्तारी से पहले, शिरीन मजारी की बेटी इमाम मजारी ने पोस्ट किया, कि "अज्ञात व्यक्ति मेरे घर के कैमरे तोड़ते हुए गेट पर चढ़कर कूद गए हैं।"

आपको बता दें, कि शिरीन मजारी इमरान खान की सरकार के दौरान मानवाधिकार मंत्री थीं, लेकिन 9 मई को जब इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए, तो शिरीन मजारी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने इमरान खान की पार्टी से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।
9 मई की घटनाओं के बाद से मजारी को कई बार गिरफ्तार किया गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत द्वारा उसकी रिहाई का आदेश दिए जाने के बाद, उन्हें बिना नंबर प्लेट वाले वाहन में ले जाया गया। 9 मई को खारियान में पार्टी समर्थकों को भड़काने के मामले में पुलिस ने मजारी को कोर्ट में पेश किया था।
आपको बता दें, कि शिरीन मजारी की बेटी को गिरफ्तार करने से पहले इमरान खान की पार्टी के नंबर दो शाह महमूद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शाह महमूद कुरैशी, इमरान खान की पार्टी के अकेले बड़े नेता हैं, जिन्होंने अभी तक पार्टी नहीं छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications