VIDEO: शेर पर बैठकर आया पाकिस्तानी दूल्हा, देखने वाले रह गए दंग
शादी में दूल्हे की धांसू एंट्री देखकर जहां बाराती और लड़की के घर वाले दंग थे, वहीं इंटरनेट पर वायरल वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं थम रही।
मुल्तान। शादी में दूल्हे के घोड़ी, हाथी और बग्घी पर आने की बातें तो आम हो गई हैं लेकिन पाकिस्तान में एक शादी में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब दूल्हा शेर पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। लड़के की धांसू एंट्री देखकर लोग दंग थे, तो इंटरनेट पर वायरल वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं थम रही।

दरअसल पाकिस्तान की इस शादी में दूल्हा शेर के पिंजरे के ऊपर लगी सीट पर बैठकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे की एंट्री के वक्त वहां लोग पैसे उड़ाकर नाचते हुए खुशी जता रहे थे। शादी में यह अनोखी एंट्री पाकिस्तान के मुल्तान में देखने को मिली है। WATCH: बीच सड़क मुस्लिम लड़की को प्रपोज करना पड़ा भारी, वायरल हुआ VIDEO
बताया जा रहा है कि दूल्हे का नाम शेख इरफान है। उसके पिता शेख हशमत हैं। जब दूल्हे को यह महसूस हुआ कि वह असल में शेर पर बैठने की हिम्मत नहीं जुटा सकता तो उसने शेर के पिंजरे के ऊपर बैठकर शादी में एंट्री लेने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications