भारत के 'मुलायम सिंह' से लुडो खेलते हुआ प्यार, पाकिस्तानी लड़की बेंगलुरू में हुई गिरफ्तार

आरोपी शख्स ने पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड का फर्जी आधार कार्ड बनवा दिया था और उसका नाम रावा यादव कर दिया था और फिर उसने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए अप्लाई किया था।

PAKISTANI GIRL INDIA

India-Pakistan News: भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही लाख तनाव चल रहा हो, लेकिन अभी भी कुछ प्यार करने वाले सरहदों की बेड़ियों को तोड़ने से परहेज नहीं करते हैं। बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को पाकिस्तान की एक लड़की और एक भारतीय लड़के को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है, कि भारतीय शख्स अवैध तरीके से पाकिस्तान की एक लड़की को भगाकर भारत ले आया था।

पाकिस्तान लड़की, भारतीय लड़का गिरफ्तार

पाकिस्तान लड़की, भारतीय लड़का गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने कहा है, कि 26 साल एक भारतीय लड़के को गिरफ्तार किया गया है, जो एक पाकिस्तानी लड़की के साथ शहर में रह रहा था और वो पाकिस्तानी लड़की अवैध तरीके से भारत भागकर आई थी। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले शख्स के रूप में की गई है, जिसका नाम मुलायम सिंह यादव है और वो बेंगलुरु में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। व्हाइटफील्ड के एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस गिरीश ने कहा, कि मुलायम सिंह एक ऑनलाइन गेम के जरिए पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली नाबालिग लड़की के संपर्क में आया था।

लुडो गेम खेलते वक्त हुआ प्यार

लुडो गेम खेलते वक्त हुआ प्यार

पुलिस ने बताया है, कि पाकिस्तान की लड़की को भारतीय लड़के से ऑनलाइन लुडो खेलते वक्त प्यार हुआ था। पुलिस ने बताया, कि "वह व्यक्ति एक निजी फर्म में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और ऑनलाइन लूडो खेलता था। पिछले साल वह एक नाबालिग लड़की के संपर्क में आया था। हाल ही में आरोपी ने अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड को बेंगलुरु आने को कहा, ताकि वे शादी कर सकें। पाकिस्तान की लड़की पिछले साल सितंबर नेपाल के रास्ते भारत आई थी और फिर बेंगलुरू चली गई थी। पुलिस ने कहा है, कि ये दोनों बेलंदूर पुलिस थाने के अंतर्गत एक मजदूर क्वार्टर में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, "लड़की को एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को सौंप दिया गया है और उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"

Recommended Video

    Pakistan की लड़की को हुआ Uttar Pradesh के लड़के से प्यार, Police ने किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    मकान मालिक के खिलाफ भी FIR

    मकान मालिक के खिलाफ भी FIR

    पुलिस ने कहा है, कि जिस घर में आरोपी रहता था, उसके मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी लड़की के अवैध रूप से अपनी प्रॉपर्टी पर रहने की खबर पुलिस को नहीं दी थी। वहीं, आरोपी लड़के मुलायम सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 495 (शादी छिपाना), 468 (जालसाजी) और 471 (जालसाजी दस्तावेज) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया, कि आरोपी मुलायम सिंह ने लड़की का नाम बदलकर रावा यादव कर दिया था और फर्जी नाम के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने के लिए अप्लाई भी किया था। लेकिन, वो उस वक्त पकड़ी गई, जब लड़की पाकिस्तान में अपने परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी और सुरक्षा एजेंसियों को उसका पता चल गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+