बिग बॉस फेम वीना मलिक और उनके पति को 26 साल की जेल

कराची। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के जरिए सुर्खियों में आने वाली पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री वीना मलिक को पाकिस्तान की अदालत ने 26 साल की सजा सुनाई है। वीना मलिक के साथ उनके पति बशीर और जियो टीवी न्यूज चैनल के मालिक शकील उर रहमान को भी 26 साल की सजा सुनाई गयी है। सभी पर एक टीवी शो के दौरान इशनिंदा का आरोपी पाया गया है।

veena malik

सभी पर 26 साल की जेल के साथ 13 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने निर्देश दिए है कि राशि जमा नहीं करने की स्थिति में धन की पूर्ति के लिए उनकी संपत्ति को निलाम किया जाये। गौरतलब है कि वीना मलिक ने एक ऐसे टीवी शो में भाग लिया था जिसमें उनकी ईशनिंदा की गई थी।

इस कार्यक्रम में मलिक और उनके पति बशीर के 'नकली निकाह' में धार्मिक गीत चलाया गया था। जस्टिस शाहबाज खान ने मलिक और बशीर सहित टीवी शो की मेजबान शाइस्ता वाहिदी को भी 26 वर्ष का कारावास सुनाया है।

सूत्रों की मानें तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अपने आदेश में जस्टिस ने कहा कि चारों आरोपियों ने पवित्र चीजों का आदर नहीं करने पर पुलिस ने इनकों गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में मुख्य बात यह है कि न्यायालय के इस आदेश को लागू नहीं किया जा सकेगा क्योंकि गिलगित-बालतिस्तान को पाकिस्तान में पूर्ण प्रांत का दर्जा प्राप्त नहीं है। यानी यहां के कोर्ट के आदेश पाकिस्तान के दूसरे हिस्सों में लागू नहीं होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+