प्लाइट में किस करने लगा पाकिस्तानी कपल, एयरहोस्टस ने ओढ़ाया कंबल

20 मई को कराची से इस्लामाबाद जा रही पीए-200 विमान में ये वाकया हुआ है। चश्मदीदों ने कहा है कि ये कपल चौथी पंक्ति में बैठा हुआ था और लगातार एक दूसरे को किस किए जा रहा था।

इस्लामाबाद, मई 25: पाकिस्तान एक फ्लाइट में एक अजीबोगरीब वाकया पेश आया है जहां एक फ्लाइट में किस करते कपल ने पूरे विमान में हर किसी को परेशान कर दिया। ऐसा रिपोर्ट पाकिस्तान में दर्ज किया गया है। पाकिस्तान के कराची शहर से इस्लामाबाद ये फ्लाइट जा रही थी, उसी दौरान आसमान में कपल एक दूसरे को किस करने लगा, जिसके बाद आसपास मौजूद दूसरे यात्री बुरी तरह से भड़क गये।

फ्लाइट में किस करता प्रेमी जोड़ा

फ्लाइट में किस करता प्रेमी जोड़ा

20 मई को कराची से इस्लामाबाद जा रही पीए-200 विमान में ये वाकया हुआ है। चश्मदीदों ने कहा है कि ये कपल चौथी पंक्ति में बैठा हुआ था और लगातार एक दूसरे को किस किए जा रहा था। उसे कई लोगों ने टोका भी लेकिन उन्होंने हर किसी की बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद यात्री काफी गुस्सा हो गये। एयरहोस्टेस ने भी कपल को टोका, लेकिन कपल किस करने में इतना मशगूल हो गया था कि एयरहोस्टेस की बात मानने से भी इनकार कर दिया। जिसके बाद दूसरे यात्रियों का गुस्सा देखते हुए एयरहोस्टेस ने कपल को एक कंबल दे दिया।

फ्लाइट में अश्लीलता

फ्लाइट में अश्लीलता

फ्लाइट में यात्रा कर रहे दूसरे यात्रियों ने कहा है कि कंपल ने फ्लाइट के अंदर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी और लाख मनाने के बाद भी वो एक दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। लोग उनसे गुस्सा हो रहे हैं, इस बात की भी उन्हें परवाह नहीं थी। वो सबकुछ भूलकर बस किस किए जा रहे थे, जो बाकी पैसेंजर्स के लिए काफी शर्मिंदा करने वाला पल था।

लड़ाई करने पर हुआ उतारू

लड़ाई करने पर हुआ उतारू

पाकिस्तानी अखबर द ट्रिब्यून के मुताबिक जब दूसरे यात्रियों ने किस कर रहे कपल को रोकने की कोशिश की तो वो भड़क गये और उल्टा दूसरे यात्रियों से ही लड़ना शुरू कर दिया। रोकने की कोशिश करने पर कपल ने उनसे कहना शरू कर दिया कि वो होते कौन हैं उन्हें टोकने वाले। वहीं, प्लेन में सवाल एक यात्री और एडवोकेट बिलाल फारूख अल्वि ने कहा कि 'वो दोनों काफी अश्लील हरकतें कर रहे थे'। एडवोकेट बिलाल फारूख अल्वी ने कपल के खिलाफ सिविल एविएशन अथॉरिटी में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने एयरलाइंस स्टाफ पर कोई एक्शन नहीं लेने की भी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब सिविल एविएशन ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। इसके साथ ही अल्वी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए शर्मिंदगी भरी इस कहानी को विस्तार से बताया है। (फोटो सौजन्य-द ट्रिब्यून)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+