VIDEO: पाकिस्तानी मौलाना ने महिलाओं से कहा, पतियों को 72 हूरें और आपको मिलेगा रिपेयर्ड पति, बना मजाक
पाकिस्तान के एक मौलाना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिलाओं को बता रहा है कि जन्नत में उसे रिपेयर्ड पति दिए जाएंगे।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के एक मौलाना का वीडियो जमकर वायरल हो है। और लोग वीडियो के जरिए मौलाना का जमकर मजाक बना रहे हैं। खासकर महिलाएं इस मौलाना को आड़े हाथों ले रही हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मौलाना महिलाओं को बता रहा है कि जन्नत में उन्हें कैसा पति मिलेगा। वहीं, मौलाना कहता है कि पतियों को जन्नत में 72 हूंरें मिलेंगी।

मौलाना का मजाक
वीडियो में मौलाना कहता दिख रहा है कि 'अकसर महिलाएं परेशान होती हैं कि जन्नत में उनके मर्दों को 72 हूरें मिलेंगी और हमें यही पुराना वाला मिलेगा, तो उनको मैं कहता हूं, कि पुराना वाला मिलेगा, मगर रिपेयरिंग के बाद। पहले उसके डेन्टिंग-पेन्टिंग का काम होगा, जितने इसके खड्डे हैं, उसकी फिलिंग होगी, समझ रहे हैं, सर्विस होगी इसकी, प्रिपेयर होगे, रिकंडिशन गाड़ियां होती हैं ना जैसे, ऐसे ही इसकी नई नंबर प्लेड इश्यू होगी वहां। पूरा रिपेयर होके मिलेगा, बहुत अच्छा लगेगा आपको। जैसा भी है ना टेढ़ा-मेढ़ा, लेकिन जन्नत में जाके कैसा लगेगा, बहुत अच्छा लगेगा इंशाअल्लाह। इसीलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हां, अगर वो जन्नत में गया हो। अगर हरकतें उसकी सही नहीं हुई तो फिर बात अलग है।'
This passes for intellectual discourse in Pakistan. An Islamic cleric assures women that while their husbands will get 72 voluptuous virgins, they will get their husbands who will have their penises refurbished. But women will have no variety to chose from like their husbands do. pic.twitter.com/7v96smTJjB
— Tarek Fatah (@TarekFatah) March 15, 2021
वीडियो में देखा जा रहा है कि मौलाना की बात पर एक महिला खूब हंस रही है और मजाक बूना रही है। टिकटॉक का ये वीडियो पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहा है।
तारिक फतह ने किया कटाक्ष
मौलाना के इस वीडियो को इस्लामिक जानकार और लेखक तारिख फतेह ने शेयर किया है और लिखा है कि क्या मौलाना ऐसे डिस्कसन के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसे बुद्धमान डिस्कसन होते हैं। एक मौलवी महिलाओं को यकीन दिलवा रहा है कि अगर आपके पतियों को 72 हूरे मिलेंगी, तो आपको भी रिपेयर्ड पति मिलेंगे। जन्नत में मरम्मत के बाद आपको पति सौंपा जाएगा। लेकिन, महिलाओं को अपनी मर्जी से मर्द चुनने की आजादी नहीं होगी, जैसा कि उनके पतियों को होगा।












Click it and Unblock the Notifications