पाकिस्तान में एक और भारत विरोधी मौलाना की मौत, मसूद उस्मानी को ‘अज्ञात’ हमलावरों ने गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारत का एक और बड़ा दुश्मन मारा गया है। पाकिस्तानी कट्टरपंथी और भारत विरोधी उपदेशक मौलाना अल्लामा मसूद-उर-रहमान उस्मानी की शुक्रवार को राजधानी इस्लामाबाद में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई है।
उस्मानी सुन्नी उलेमा काउंसिल का केंद्रीय उप सचिव और अहले सुन्नत वल जमात (एएसडब्ल्यूजे) का प्रवक्ता था। पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी मुस्लिम मौलवी की राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस्लामाबाद पुलिस के अनुसार, मसूद रहमान उस्मानी की गौरी शहर के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उनके ड्राइवर को घायल कर दिया। इसके बाद उस्मानी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल इस हमले के किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस का कहना है कि वे हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
इस्लामाबाद में अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी है। कुछ दूतावासों ने अपने नागरिकों को उस क्षेत्र में जाने से बचने की भी सलाह दी जहां मसूद रहमान उस्मानी का अंतिम संस्कार किया गया था।
एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि 'पाकिस्तान- अल्लामा मसूद-उ-रहमान उस्मानी, एक सुन्नी चरमपंथी, कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक, सुन्नी उलेमा परिषद के केंद्रीय उप सचिव और अहले सुन्नत वल जमात (एएसडब्ल्यूजे) के प्रवक्ता, इस्लामाबाद में 'अज्ञात पुरुषों' द्वारा मारे गए'।
मसूद रहमान उस्मानी उनकी सुन्नी उलेमा परिषद में उप सचिव थे, जो पाकिस्तान द्वारा सिपाह-ए-सहाबा चरमपंथी समूह को गैरकानूनी घोषित करने के बाद उभरी थी।
अधिकारियों ने कहा कि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि मसूद रहमान उस्मानी की हत्या के पीछे कौन था। उनके अंतिम संस्कार में शोक मनाने वालों को शियाओं और पड़ोसी ईरान के खिलाफ नारे लगाते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications