'पाकिस्तान दुनिया के आधे हिस्से को तबाह कर देगा', पाक सेना प्रमुख मुनीर ने दी गीदड़भभकी
Asim Munir threat: पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से भारत को गीदड़भभकी दी। उन्होंने कहा कि यदि भारत के साथ किसी मौलिक खतरे का सामना करना पड़ा, तो पाकिस्तान दुनिया के आधे हिस्से को अपने साथ तबाह कर देगा।
मुनीर ने भारत के खिलाफ परमाणु हमले की चेतावनी देते हुए कहा कि, भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने पर वह 10 मिसाइलों से बांध नष्ट कर देंगे। उनकी यह धमकी अमेरिकी जमीन पर ब्लैक-टाई डिनर के दौरान दी गई, जिसमें पाकिस्तानी और अमेरिकी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुनीर ने क्या कहा?
अपनी इस धमकी के बाद, मुनीर ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत का इस संधि को निलंबित करना 25 करोड़ लोगों को भूखमरी के खतरे में डाल सकता है। उन्होंने चेतावनी दी, 'हम इंतजार करेंगे जब भारत कोई बांध बनाएगा, तो हम उस पर 10 मिसाइल छोड़ देंगे।' मुनीर ने कहा, 'सिंधु नदी भारत का परिवारिक माल नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है, अल-हम्दुलिल्लाह।'
डिजिटल डिवाइस ले जाने की नहीं थी अनुमति
इस डिनर में शामिल मेहमानों को मोबाइल फोन और किसी भी डिजिटल डिवाइस के साथ आने की अनुमति नहीं थी, साथ ही भाषण का कोई लिखित अंश भी प्रदान नहीं किया गया। द प्रिंट ने बताया कि इस भाषण की जानकारी वहां मौजूद कई लोगों की स्मृतियों के आधार पर संकलित की गई है। मुनीर ने अपने भाषण में भारत के साथ संघर्ष का कई बार जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने एक ट्वीट करवाया था जिसमें सूरह फिल और उद्योगपति मुकेश अंबानी की तस्वीर थी, ताकि वे जान सकें अगली बार हम क्या करेंगे।' सूरह फिल इस्लाम में एक आयत है जिसमें बताया गया है कि कैसे अल्लाह ने पक्षियों को पत्थर गिराने भेजा और दुश्मन की सेना को खत्म कर दिया।
हम कंकड़ से भरे डंप ट्रक की तरह हैं-मुनीर
द प्रिंट के मुताबिक मुनीर ने कहा, "हम भारत के पूर्वी हिस्से से शुरुआत करेंगे, जहां उनके सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं, और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे।" उन्होंने एक 'साधारण उपमा' देते हुए कहा, "भारत एक चमचमाती मर्सिडीज़ है जो हाइवे पर फेरेरी की तरह चल रही है, लेकिन हम कंकड़ से भरे डंप ट्रक की तरह हैं। अगर ट्रक कार से टकराएगा तो कौन हार जाएगा?"
ये भी पढ़ें India Pakistan, Asia Cup: 'खून से ज्यादा पैसा अहम, सरकार है गांधारी', BCCI पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी
भारत से लड़ाई के बाद दूसरी बार अमेरिका पहुंचे मुनीर
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर टैम्पा, अमेरिका में यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के रिटायर हो रहे कमांडर जनरल माइकल ई. कुरिला के सेवानिवृत्ति समारोह और नए कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर के पद ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। यह मुनीर की भारत के साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई कड़ी लड़ाई के बाद वाशिंगटन की दूसरी यात्रा थी।
पाकिस्तानी सेना की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, अमेरिका में अपनी यात्रा के दौरान मुनीर ने वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेताओं के साथ-साथ वहां मौजूद पाकिस्तानी समुदाय के लोगों से भी कई महत्वपूर्ण बातचीत की।
ये भी पढ़ें Pakistan: आसिम मुनीर पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनेंगे या नहीं? आर्मी ने दिया फाइनल जवाब!












Click it and Unblock the Notifications