पाकिस्तान में नरगिस फाखरी को लेकर भिड़े दिग्गज, हो रहे हैं Tweet पर Tweet
इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाकिस्तान में किसी बॉलीवुड तारिका को लेकर घमासान मचा हुआ है, इस बार पाकिस्तानियों के निशाने पर आयी हैं बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी।
समाचारपत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक पाकिस्तानी उर्दू अखबार जंग' के मुखपृष्ठ पर बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी लाल रंग की ड्रेस में दिखायी पड़ रही हैं और उनके हाथ में स्मार्ट फोन है। हालांकि विज्ञापन जरा सा भी अश्लील नहीं हैं बावजूद इसके फाखरी को लेकर इस्लामाबाद में जमकर twitter war हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के नामी गिरामी पत्रकार अंसार अब्बासी भी शामिल है।
आईये जानते हैं कि नरगिस को लेकर लोगों ने क्या-क्या ट्वीट किया है..इसके लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..
पत्रकार अंसार अब्बासी
पत्रकार अंसार अब्बासी ने लिखा है कि मैं जंग के बेतुका फ्रंट पेज विज्ञापन के लिए जंग समूह के प्रबंधन का कड़ा विरोध करता हूं।
कादर खान
फ्रंट पेज बेतुका ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारी है।
अलीम कादीर
नरगिस फाखरी की प्रतिभा दिखाने के बेहतर तरीका है।

मिर्जा लामेर किंग
आज नरगिस की तस्वीर छपी है, कल सनी लियोन की तस्वीर छपेगी।

अभिनेत्री नरगिस फाखरी
पाकिस्तानी उर्दू अखबार जंग' के मुखपृष्ठ पर बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी लाल रंग की ड्रेस में दिखायी पड़ रही हैं, जिस पर बवाल मचा है।












Click it and Unblock the Notifications