सिगरेट पीते हुए तस्वीर पर ट्रोल हुई पाकिस्तानी अभिनेत्री को मिला साथी कलाकारों का साथ
सिगरेट पीते हुए तस्वीर पर ट्रोल हुई पाकिस्तानी अभिनेत्री के समर्थन में आए साथी कलाकार
नई दिल्ली। पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सबा कमर को सोशल मीडिया पर निशाना बनाए जाने के बाद साथी कलाकारों ने उनका बचाव किया है। उस्मान खालिद, अदनाम सिद्दीकी और एजाज असलम ने सबा को निशाना बनाए जाने का विरोध किया है। सबा की सिगरेट पीते हुए तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनको 'ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर असहज कर देने वाले कमेंट किए जाने के बाद सबा के साथ उनके कई साथी स्टार खड़े हुए हैं।

इस तरह से किसी को निशाना बनाना ठीक नहीं
सबा की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वो शर्ट पहने खड़ी हैं और उनके हाथ में सिगरेट है। सिगरेट और शर्ट के खुले बटन को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनको 'बेशर्म लड़की' कहा जा रहा है। सबा को निशाना बनाए जाने को लेकर उनके साथ टीवी सीरियल बागी में काम करने वाले उस्मान खालिद ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि सबा की तस्वीरों को उनकी मर्जी के बिना लीक किया जाना क्या उनके साथ धोखा नहीं है। खुदा के लिए इस तरह के सेलेब्रिटी को निशाना बनाना बंद कीजिए।

सबा के साथ ये हरकत ठीक नहीं
अदनान ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जिस तरह से सबा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं, उसे देखना दुखद है। ये हम क्या कर रहे हैं, क्या ऐसा करना ठीक है। इसके पीछे जो शख्स है, मैं उसका नाम नहीं लूंगा लेकिन मैंने तय किया है कि उसके साथ कभी काम नहीं करना है। एजाज ने कहा कि ये बहुत सस्ती हरकत है कि किसी आप किसी की निजी तस्वीरों को शेयर करें। सबा एक सुपरस्टार है और इस तरह की बातों से उसे फर्क नहीं पड़ेगा।

हाथ में सिगरेट होने पर 'खराब' कमेंट
सबा की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उसमें वो सफेद शर्ट में नजर आ रही हैं। बताया गया है कि ये तस्वीरें उस वक्त की हैं, जब वो एक फोटोशूट के लिए तैयार हो रही थीं। इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आईं सबा के हाथ में सिगरेट होने की वजह से ट्विटर पर यूजर्स उनको निशाना बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई तरह की टिप्पणियां सब को लेकर की हैं। मोहसिन नाम के शख्स ने कहा कि सिगरेट की इनकी जिंदगी है और यही सबा कमर है। एक और यूजर ने लिखा कि ये देखो ये एक्ट्रेस पर्दे के पीछे क्या करती हैं। एक अन्य ने लिखा कि देखिए पैसा कमाने के लिए ये कितना गिर सकती हैं। एक और कमेंट सबा को लेकर किया गया कि इसके पास पहनने को अब पूरे कपड़े भी नहीं बचे हैं। तय्यब नाम के शख्स ने लिखा, ये भी माहिरा के रास्ते पर हैं क्या इन्हें मुसलमान कहा जाए।












Click it and Unblock the Notifications