देखें, उस हसीना को..जिनसे उड़ी जरदारी के निकाह की खबर

नई दिल्ली। आजकल पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के दूसरे निकाह के चर्चों से न्यूज चैनल गुलजार हैं। हालांकि जरदारी ने सफाई दे दी है कि उन्होंने किसी से कोई निकाह नहीं किया है, उनकी केवल एक ही पत्नी थीं बेनजीर और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

जरदारी ने किया दूसरा निकाह?

लेकिन अचानक से जरदारी की शादी की खबर आयी क्यों?..यह एक बड़ा सवाल लोगों के जेहन में घूम रहा है। दरअसल जरदारी के साथ जिस महिला का नाम जोड़ा जा रहा है उनका नाम है डॉ. तनवीर जमानी, जो कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की कार्यकर्ता भी हैं। साल 2011 में भी इसी महिला के साथ शादी की खबरें जरदारी के लिए परेशानी का सबब बनी थीं।

मरते दम तक सिर्फ और सिर्फ बेनजीर से ही प्यार करूंगा: जरदारी

पाकिस्तानी मीडिया में इन बातों की चर्चा गर्म है, महिला ने हालांकि स्पष्ट रूप से किसी भी चैनल पर यह नहीं कहा कि उनकी शादी जरदारी से हो चुकी है लेकिन वो इस मसले पर काफी गोल-मोल जवाब दे रही हैं। हालांकि जरदारी के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी किया गया है कि 59 साल के जरदारी तो यह बदनाम करने की साजिश है और उन्होंने किसी से शादी नहीं की है।

आईये तस्वीरों में देखते हैं...डॉ. तनवीर जमानी को.. जिनके साथ उड़ी है जरदारी की शादी की खबर...

डॉ. तनवीर जमानी

डॉ. तनवीर जमानी

डॉ. तनवीर जमानी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की कार्यकर्ता भी हैं।

जरदारी-जमानी और निकाह???

जरदारी-जमानी और निकाह???

पाक मीडिया में इन दिनों खबरें चल रही हैं कि आसिफ अली जरदारी ने अमेरिका स्थित डॉक्टर तनवीर जमानी से निकाह कर लिया है।

2011 में ही निकाह कर लिया???

2011 में ही निकाह कर लिया???

ऐसी खबरें आ रही हैं कि जरदारी ने जमानी से साल 2011 में ही निकाह कर लिया था और अब चार साल बाद उसको सार्वजनिक करने जा रहे हैं।

गोल-मोल जवाब

गोल-मोल जवाब

महिला ने हालांकि स्पष्ट रूप से किसी भी चैनल पर यह नहीं कहा कि उनकी शादी जरदारी से हो चुकी है लेकिन वो इस मसले पर काफी गोल-मोल जवाब दे रही हैं।

जरदारी का इंकार..

जरदारी का इंकार..

हालांकि जरदारी के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी किया गया है और कहा है कि 59 साल के जरदारी तो यह बदनाम करने की साजिश है और उन्होंने किसी से शादी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+