अमेरिकी सेना के पूर्व अफसर का दावा, पाक में पल रहा आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट

नई दिल्ली। अमेरिकी फौज के एक पूर्व अफसर ने कहा है कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट पाकिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। उनका कहना है कि ये आने वाले समय में खुद को और बढ़ा सकता है। एक कार्यक्रम में श्रीलंका में हुए हमलों पर बोलते हुए यूएस आर्मी के रिटायर अफसर लॉरेंस सेलिन ने कहा कि आईएसआईएस पाकिस्तान में फला-फूला और अब अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है।

Pakistan, pak for Islamic State, america, Islamic State, is, terrorism, पाकिस्तान, आईएस, अमेरिका, इस्लामिक स्टेट

लॉरेंस ने कहा कि 2010 में जब पाकिस्तान की आर्मी ने ऑपरेशन शुरू किया तो तहरीके तालिबान पाकिस्तान के लोग अफगानिस्तान के ननगरहार चले गए। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों को आईएसआईएस ने बड़े पैमाने पर भर्ती किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान मे इसका सबसे ज्यादा प्रभाव है लेकिन इनके लिए पाकिस्तान भी कापी मददगार रहा है।

श्रीलंका में बीते 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर भीषण आतंकी हमले में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने ली थी, हालांकि श्रीलंका की सरकार ने इसमें स्थानीय संगठन का भी हाथ बताया था।

हमलों के बाद से लगातार श्रीलंका में अलर्ट है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने मंगलवार को कहा कि ईस्टर के दिन हुए हमलों के लिए जिम्मेदार सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है या उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि उन्होंने आगाह किया कि देश के सामने अब भी आईएसआईएस आतंकी हमलों की खतरा बना हुआ है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+